फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   5 injured in collision between two cars on Kaithal Road

Jind News: कैथल रोड पर दो कारों की भिड़ंत में 5 घायल

Sun, 02 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
5 injured in collision between two cars on Kaithal Road
01जेएनडी39-कैथल रोड पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
जींद। कैथल रोड पर गुरुद्वारा तेग बहादुर के पास शनिवार को दो कारों के भिड़ंत हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्विफ्ट गाड़ी सवार गांव अजायब, जिला रोहतक निवासी हितेश, उसकी बहन और तीन बच्चे कैथल से जींद की तरफ आ रहे थे। जींद-कैथल रोड पर अचानक से उनकी कार के आगे दूसरी कार आ गई। इससे स्विफ्ट गाड़ी खेतों में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी गाड़ी में सवार दोनों लोग मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed