फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   47 mm rain in Alewa and 25 mm rain in Julana, roads submerged, people troubled

Jind News: अलेवा में 47 तो जुलाना में 25 मिमी बारिश, सड़कें हुई जलमग्न, लोग परेशान

Sat, 02 Aug 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 02 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
47 mm rain in Alewa and 25 mm rain in Julana, roads submerged, people troubled
01जेएनडी22-पटियाला चौक के पास दूसरे दिन भी जमा बरसाती पानी से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : संवाद
जींद। शुक्रवार को दूसरे दिन भी बादल जमकर बरसे और जिले में औसतन 17.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से फसलों फायदा हो रहा है लेकिन इस बारिश ने शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बना दी है। इसके अलावा सड़कें भी जलमग्न रहीं। इसको लेकर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत व हवा कि गति 11 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। आकाश में बादलों के छाने से बारिश के आसार भी बने रहे। हालांकि बारिश ज्यादा देर नहीं हुई लेकिन फिर भी शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। आकाश में छाए बादलों से बारिश के आसार भी बने रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि मानसून सक्रियता से बारिश हो रही है। फसलों को अच्छा फायदा पहुंच रहा है। आगे भी बारिश के आसार बन रहे हैं। बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कहा कितनी बारिश हुई
जिले के अलेवा में 47 मिमी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जींद में 15 मिमी, नरवाना में 13 मिमी, सफीदों 12 मिमी, जुलाना में 25 मिमी, उचाना में चार मिमी, पिल्लूखेड़ा में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।
नरवाना रोड पर रहा जलभराव
शहर निवासी रमेश, राहुल, सुखदेव, रोबिन, सुषमा, प्रीति का कहना था कि थोड़ी सी बारिश में नरवाना रोड पर जलभराव हो जाता है। इसको लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। शुक्रवार दोपहर को हुई बारिश से एक बार फिर जलभराव हो गया जिसके कारण वहां से निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि नरवाना रोड पर होने वाले जलभराव का समाधान करवाया जाए।

फसलों के लिए वरदान बनी बारिश

पिछले कई दिनों से जिले में बारिश नहीं हो रही थी लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से बादल मेहरबान हो गए हैं। वीरवार को दिन के अलावा रात को भी कई जगह अच्छी बारिश हुई वहीं शुक्रवार को भी यह दौर जारी रहा। बूंदाबांदी और बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि फिलहाल खरीफ की सभी फसलों को सिंचाई की जरूरत थी। बारिश नहीं होने से किसान डीजल फूंककर फसलों की सिंचाई कर रहे थे लेकिन अब बारिश से बाजरा, ग्वार, मूंग, नरमा, ज्वार और धान की फसल को काफी फायदा मिलेगा।


आगामी दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच-छह दिन बारिश का संभावना है। इसके चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

01जेएनडी22-पटियाला चौक के पास दूसरे दिन भी जमा बरसाती पानी से गुजरते वाहन। संवाद

01जेएनडी22-पटियाला चौक के पास दूसरे दिन भी जमा बरसाती पानी से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed