फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   444 cases of indigenous and 132 cases of English liquor confiscated from illegal liquor shop in Dhaatrath

ढाठरथ में चल रही शराब की अवैध दुकान से 444 पेटी देसी और 132 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
444 cases of indigenous and 132 cases of English liquor confiscated from illegal liquor shop in Dhaatrath
अवैध दुकान से 444 पेटी देसी और 132 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन

ढाठरथ गांव में शराब ठेके से पास चल रही थी अवैध दुकान, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस व आबकारी विभाग के ईटीओ ने ढाठरथ गांव में चल रही शराब की अवैध दुकान में छापा मारकर 444 पेटी देसी और 132 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकान के एक पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है।

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में एसपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात को जामनी चौक की तरफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की ढाठरथ गांव में शराब ठेके के पास ही शराब बेचने की अवैध दुकान चलाई जा रही है। जिसकी जानकारी आबकारी विभाग को नहीं दी गई। सूचना के आधार पर उन्होंने डिटेक्टिव इंचार्ज समरजीत के नेतृत्व में मौके पर जाकर जांच की तो ढाठरथ गांव के बस अड्डे के पास शराब के ठेके के नजदीक ही शराब बेचने की अवैध दुकान खुली मिली। दुकान में अंग्रेजी और देसी शराब की सैकड़ों पेटियां रखी गई थीं। इस दुकान पर एक लड़का मिला जिसने अपना नाम रायचंद वाला निवासी विकास बताया। उसने बताया कि यह दुकान उसके चाचा मनोज की है। वह दुकान में पार्टनर है। उससे जब लाइसेंस मांगा गया वह नहीं दे पाया। टीम ने जब शराब की दुकान की तलाशी ली तो इसमें से 444 पेटी देसी शराब और 132 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ अवैध रूप से शराब का स्टॉक करने के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
05जेएनडी 01 : दुकान में रखी गई शराब। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed