फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली्

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली्

Sun, 03 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली्
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
नरवाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। बाइक रैली को संयोजक स्वामी राघवानंद ने हरी झंडी देकर रवाना किया। बाइक रैली बेलरखां गांव से शुरू होकर विधानसभा के विभिन्न गांव से होती हुई नरवाना के खादी चौक पर संपन्न हुई। स्वामी राघवानंद ने कहा कि भाजपा पार्टी ने हर वर्ग का ख्याल रखा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त कर मेरिट से नौकरी देने का काम किया। समापन पर कार्यकर्ताओं को लड्डू बाटें। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ईश्वर गोयल, सीताराम बागडी, जोरा सिंह बडनपुर, भगवती बागड़ी, सुरेंद्र प्रजापत, बलविंद्र धीमान, मनदीप चहल, सुरेश दनौदा, बिजेंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन
पर्ची सिस्टम को खत्म कर मेरिट पर दिया रोजगार : प्रेमलता
उचाना। भाजपा बाइक विजय संकल्प यात्रा को पीडब्लूडी विश्राम गृह से भाजपा विधायक प्रेमलता ने रवाना किया। विभिन्न गांवों से होकर गुजरी मोटरसाइकिल यात्रा कुचराना कलां गांव तक पहुंची। विधायक प्रेमलता ने कहा कि हमारी सरकार ने पर्ची सिस्टम को खत्म करते हुए मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं। अब केवल सिफारिशों पर नहीं बल्कि युवाओं को मेरिट के आधार पर रोजगार मिले हैं। प्रेमलता ने कहा कि आज देश के मतदाता देख रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी की बढ़ रही लोकप्रियता से घबराएं विपक्षी दल महागठबंधन करके भाजपा को सत्ता में आने से रोकने का प्रयास करने में लगे हुए हैं। यह 2005 से 2014 वाली सरकार नहीं है, जो चुपचाप आतंवादियों के हमलों को देखती रहेगी। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, रामनिवास दनौदा, सुरेंद्र गर्ग, गुरनाम पालवां, अनूप श्योकंद, सतपाल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव रजाना खुर्द से निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
सफीदों। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली गांव रजाना खुर्द से शुरु होकर गांव बुढ़ाखेड़ा, छापुर, जयपुर, मुआना, सिंघाना, रामपुरा से होते हुए सफीदों में खत्म हुई। इसमें सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बाइक्स समेत शामिल हुए। बाइक रैली को रैली के संयोजक व भारत सरकार में संचार मंत्रालय के सदस्य जसमेर रजाना ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रजाना ने कहा कि सरकार की नीयत और नीति दोनों ही जनहितैषी हैं। सरकार ने निष्पक्ष तरीके से कार्य करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू किए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, विजयपाल, रोहित गुंबर, सोमपाल रिटौली, डॉ. राजकुमार पांचाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
जुलाना। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने की। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य प्रदेश की जनता में भाजपा की नीतियों का अधिक से अधिक प्रचार करना है। लोग दिन प्रतिदिन भाजपा की नीतियों को देखकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग का एक समान विकास कर रही है। भाजपा ने जितना विकास करवाया है, इतना विकास आज तक किसी भी पार्टी ने नही करवाया है। रैली में मार्केट कमेटी के चेयरमैन विष्णु शर्मा, निगरानी कमेटी प्रमुख सतीश सांगवान, यशवंत शर्मा सहित भी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं निकाली विजय संकल्प बाइक रैली
सफीदों। भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा शनिवार को सफीदों में विजय संकल्प बाइक रैली का निकाली। रैली सफीदों के विभिन्न मार्गों से होती हुई गांव बुढ़ाखेड़ा, मुआना, सिंघाना, जयपुर, छाप्पर, पाजु व रामपुरा गांवों में पहुंची। इसमें विजयपाल सिंह ने कहा कि

प्रदेश को स्वच्छ हरियाणा बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स में शिक्षाविद, गैर सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यू, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की सोच और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में विकास एवं रोजगार के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार व पार्टी के कार्यक्रमों व गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। इस अवसर पर बलवंत पांचाल, हरीश शर्मा, विक्रम राणा, पंकज मंगला, राकेश गोयल, अशोक गर्ग, पालाराम यादव, सुरेश मंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed