फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इनसो के प्रदेशाध्यक्ष पर हमला कांग्रेस और भाजपा की साजिश : दुष्यंत

इनसो के प्रदेशाध्यक्ष पर हमला कांग्रेस और भाजपा की साजिश : दुष्यंत

Sun, 06 Jan 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
इनसो के प्रदेशाध्यक्ष पर हमला कांग्रेस और भाजपा की साजिश : दुष्यंत
पांच नेताओं की टीम उम्मीदवार के चयन में लगी : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में इनसो के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देसवाल पर हुए हमले को लेकर हिसार से सासंद और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेसो के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देसवाल पर किया गया हमला कांग्रेस और भाजपा की साजिश है। दुष्यंत ने कहा कि जजपा के बढ़ते हुए संगठन से दोनों ही दल बौखला गए हैं। इसको दबाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

जुलाना में आयोजित कार्यक्रम में दुष्यंत ने कहा कि उपचुनाव में मजबूत उम्मीदवार को उतारा जाएगा। जजपा संगठन को 200 युवाओं का टोल बताने वालों को भी जींद उपचुनाव में करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर जेजेपी की पांच नेताओं की टीम उम्मीदवार के चयन में लगी हुई है। जल्द ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने इनेलो नेता प्रताप लाठर को पार्टी में शामिल किया। कार्यक्रम में सूरजभान काजल, आनंद लाठर, राजपाल राठी, कर्मबीर सिहाग, सुभाष राठी, टिंकू नंबरदार, सुरेंद्र खटकड़, सुभाष सैनी, सुरजीत मलिक, अमित काजल, भूपेंद्र नायक, आनंद फौजी पौली, रोहताश दलाल मौजूद रहे। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को जींद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed