फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राज्य पेज के लिए ओमप्रकाश चौटाला के दौरे के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं का झलका दर्द

राज्य पेज के लिए ओमप्रकाश चौटाला के दौरे के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं का झलका दर्द

Mon, 15 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
राज्य पेज के लिए  ओमप्रकाश चौटाला के दौरे के दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं का झलका दर्द
ओपी चौटाला से बोले कार्यकर्ता, सरकार बणाणी है तो अपने परिवार के बालकां न एक राखियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पारिवारिक विवाद के बाद जींद विधानसभा में पहली बार समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने रविवार को सुबह 9:50 पर पहली जनसभा पिंडारा गांव में की। पहली जनसभा से ही इनेलो का पारिवारिक विवाद लोगों की जुबान पर आता दिखाई दिया। निर्जन गांव में चौटाला से कुछ बुजुर्गों ने पारिवारिक हालात सुधारने की बात कही। लोगों ने कहा कि साहब! राज तो आ जाएगा, लेकिन परिवार को एक रखो। इस पर चौटाला ने कहा कि आप बताओ सब ठीक हो या नहीं। इस पर लोगों ने बात को दोहराते हुए कहा कि चौटाला साहब! सरका बणाणी है तो अपने परिवार के बालकां ने एक राखियों। इसी तरह से बरसाना गांव में बुजुर्ग कार्यकर्ता पालाराम ने कहा कि राज तो आजेगा, लेकिन अपने बालकां ने समझाकर एक राखो। इनेलो कार्यकर्ताओं का यह दर्द इनेलो सुप्रीमो भी अच्छी तरह से समझ रहे थे, लेकिन कार्यकर्ता सुप्रीमो के सामने अपनी बात खुलकर कहने से भी कतराते रहे। हर जनसभा में पारिवारिक विवाद की चर्चा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों में ज्यादा रही। चौटाला के सामने कार्यकर्ताओं ने इस मामले में ज्यादा कहने की हिम्मत नहीं दिखाई। कुछ बुजुर्ग कार्यकर्ता जरूर अपनी बात को सरेआम कह गए, लेकिन पार्टी के किसी नेता ने इस बात को लेकर शायद ही चर्चा की। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, हलका प्रधान भूपेंद्र जुलानी, कृष्ण मिढ़ा, कृष्ण ढांडा, प्रदीप गिल, बलवान कुंडू, सतीश जैन, विकास सिहाग, अनुराग खटकड़, कृष्ण सिहाग, सोनम, भगवती दहिया मौजूद रहे।
चुनाव के लिए जेल जाने से पहले ही कार्यकर्ताओं का जाना मूड
इनेलो सुप्रीमो 18 अक्तूबर तक पेरोल पर हैं। इसके बाद उनको दोबारा से जेल जाना होगा। पेरोल के इन दिनों का सही ढंग से फायदा उठाने के लिए उन्होंने जींद विधानसभा में उपचुनाव होने की बात कहते हुए इनेलो उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कुछ नेताओं का नाम लेकर टिकट की अपील की तो उन्होंने कहा कि अभी तो पूरे हलके के लोगों से उम्मीदवार पूछना है कि कौन सा ठीक रहेगा। आप लोगों के पसंद के नेता को ही टिकट दूंगा, लेकिन शर्त यह है कि आपको भारी बहुमत से उसे जिताना होगा।
विज्ञापन

कहा, टूटी लाठी भी चुगल फोड़न जोगी होवे है
इनेलो सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को हरियाणवी लहजे में उदाहरण देते हुए कहा कि अगर लाठी टूट भी जाए तो चुगल फोड़ने के काम तो फिर भी आती है। इस उदाहरण से चौटाला ने कहा कि अगर कोई छोटा-मोटा काम हो तो वह उनसे संपर्क करें। वह सत्ता में नही हैं तो क्या हुआ, कार्यकर्ताओं के काम करवाने की ताकत आज भी उनमें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बनवाओ, ऐसी नीति लागू करूंगा की भविष्य में कोई प्रदेशवासी नहीं रहेगा परेशान
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आप एक बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनवाने का काम करें। सत्ता में आते ही वह ऐसी योजनाओं को लागू करने का काम करेंगे जिससे प्रदेश की जनता को किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं रहेगी। फिर भविष्य में चाहे कोई भी सरकार बने, लोगों को किसी के दरबार में जाने की जरूरत कदापि नहीं पड़ेगी।
सांसद दुष्यंत समर्थक युवाओं ने कार्यक्रम से बनाई दूरी
पारिवारिक विवाद के बाद कुछ समर्थक बंटे नजर जरूर आए, लेकिन यह बंटवारा आम कार्यकर्ताओं का नहीं इसका प्रभाव कुछ हद तक पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं पर जरूर दिखा। जिस तरह से ओपी चौटाला के कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय और जनसभा के लिए युवाओं की एक अलग से फौज चलती थी वह इस पारिवारिक विवाद के बाद कम होती नजर आई।

कहा, घर में सात वोट में से एक आपका तो छह दुष्यंत के
इनेलो पार्टी कार्यालय में देर शाम जब इनेलो सुप्रीमो ने अपने पुराने साथी सुनहरा सिंह का हालचाल जाना तो उन्होंने कहा कि कुछ भी ठीक नहीं है। उनके आधे सिर में दर्द है। घर में सात वोट हैं। मेरा वोट आपको तो बाकी सभी छह वोट दुष्यंत के हैं। इसके बाद सुनहरा सिंह हालात सुधारने की बात कहकर चुप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed