फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लोगों के लिए आफत बनी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, तीन दिन से ब्लैक आऊट में जी रहे रोहतक रोड के लोगों ने लगाया जाम, डेढ़ घंटा बंद

लोगों के लिए आफत बनी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, तीन दिन से ब्लैक आऊट में जी रहे रोहतक रोड के लोगों ने लगाया जाम, डेढ़ घंटा बंद

Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
लोगों के लिए आफत बनी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, तीन दिन से ब्लैक आऊट में जी रहे रोहतक रोड के लोगों ने लगाया जाम, डेढ़ घंटा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। बिजली कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। इसके चलते खराब होने पर बिजली ठीक नहीं हो पा रही और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब लोग बिजली ठीक कराने के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। शनिवार सुबह रोहतक रोड की भटनागर कॉलोनी व लक्ष्मी नगर के लोगों ने तीन दिन तक बिजली संकट झेलने के बाद रोहतक रोड पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने अधिकारियों से बातचीत कर आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके चलते रोहतक रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि लोगों के जाम लगाने के बाद निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली को ठीक किया और दोपहर 12 बजे बिजली बहाल हो सकी।
गौरतलब है कि हिसार में कर्मचारियों के निलंबन का विरोध करते हुए बिजली कर्मचारियों की एक यूनियन ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते पहले भी समस्या आ चुकी है और शनिवार को भी लोग परेशान हुए। लक्ष्मी नगर और भटनागर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि उनके यहां 28 जून की रात तो बिजली बहुत ही कम वोल्टेज की आई थी। इसके चलते न तो इनवर्टर चार्ज हो पाए और न ही पंखे व फ्रिज चल पाए। लोगों ने कहा कि 29 जून की सुबह से लाइट बिल्कुल ही कट गई और इसके लिए बार-बार बिजली निगम को फोन किए, लेकिन फोन ही नहीं उठाया गया। इस पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया और शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोहतक रोड पर एसबीआई के पास जाम लगा दिया। जाम लगाने के करीब डेढ़ घंटे बाद शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत कर बिजली बहाल करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

ठप हो गए सभी काम
जाम लगा रहे लोगों ने बताया कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते उनके सभी काम ठप हो गए। बिजली नहीं आने के चलते लोगों को पानी की सप्लाई भी सही नहीं मिल पा रही थी। लोगों ने बताया कि इसके चलते टंकी में पानी नहीं पहुंच पाया और घर के सभी काम ठप हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते काम देरी से हो सका। सुबह ही इसकी सूचना मिली थी और इसके बाद मौके पर कर्मचारियों को भेज कर बिजली की समस्या ठीक करवा दी।

-संजय कुमार सिंगला, एसडीओ बिजली निगम।
मांगों को लेकर जारी रहेगा आंदोलन
कर्मचारी जायज मांगों को लेकर अंादोलन कर रहे हैं। निलंबित किए गए कर्मचारियों के मामले में विजिलेंस की जांच की मांग की जा रही है। अधिकारी खुद भ्रष्टाचार करते हैं और इसका जिम्मा कर्मचारियों पर डाल रहे हैं। यूनियन की हड़ताल का उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं है।
-राजेश खासा, प्रधान बिजली कर्मचारी यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed