फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर के दोनों कालेजों में 2590 सीटों पर आए 7841 आवेदन,

शहर के दोनों कालेजों में 2590 सीटों पर आए 7841 आवेदन,

Sat, 23 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शहर के दोनों कालेजों में 2590 सीटों पर आए 7841 आवेदन,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर के राजकीय पीजी कालेज और महिला कालेज में 7841 आवेदन स्नातक के कोर्स के लिए आए हैं। इन दोनों कालेजों में 2590 सीटें हैं। इन सीटों पर आए आवेदन कुल मिलाकर तो तीन गुणा से भी ज्यादा हैं। अगर बात की जाए बीए प्रथम वर्ष की तो इसमें दाखिला लेने के लिए बच्चों के 12वीं कक्षा के अंकों की अच्छी कसरत होगी। यह दोनों कालेज अपने आप में स्टाफ को लेकर या फिर पढ़ाई को लेकर मशहूर हैं। इन दोनों की खासियत यह है कि यह बस अड्डे के नजदीक होने के कारण विद्यार्थियों को यह आना और जाना आसान रहता है।
राजकीय महिला कालेज में कुल 1000 सीटों पर 3022 आवेदन और राजकीय पीजी कालेज में 1590 सीटों पर 4819 आवेदन मिले हैं। इन दोनों कालेजों में आज से ही प्रोविजनल दाखिला प्रकिया शुरू होगी। इस दाखिला प्रकिया के लिए मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को अपने संपूर्ण दस्तावेजों का कालेज में निरीक्षण करवाना होगा। इसके बाद एक जुलाई को दाखिला प्रकिया को अंतिम रूप देकर विद्यार्थियों को दाखिले के लिए फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

पीजीडीसीए में नहीं दिखा रहे बच्चे रुचि
राजकीय पीजी कॉलेज में चल रहे पीजीडीसीए के कोर्स में पिछले कई सालों से सीटों के मुकाबले आवेदन कम आते हैं। इस कोर्स में बच्चे अपनी रुचि नहीं दिखा रहे। अगर कभी सीटों के मुकाबले आवेदन ज्यादा भी आ जाते हैं तो उन सीटों पर सभी बच्चे दाखिला नहीं लेते और इस कोर्स की सीटें ज्यों की त्यों खाली रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना में कई संकायों में सीटों से कम आए आवेदन
नरवाना। महाविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का समय समाप्त हो गया। ओल्ड कोर्ट स्थित सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में बीकॉम और बीसीए संकाय में सीटों से आवेदन कम आए हैं। इससे साबित होता है कि उपरोक्त दोनों संकायों में लड़कियों का रूझान कम हो रहा है। समय समाप्त के बाद बीकॉम की 240 सीटों के लिए केवल 117 आवेदन और बीसीए की 40 सीटों के लिए 29 आवेदन आए हैं। बीए की 240 सीटों के लिए 307,बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 240 सीटों के लिए 117, बीएससी सेल्फ फाइनेंस की 80 सीटों के लिए 94 व बीसीए सेल्फ फाइनेंस की 40 सीटों के लिए 29 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राजकीय पीजी कॉलेज में आए आवेदनों की संख्या
विषय आवेदन की संख्या
बीए 2416
बीकॉम 575
बीएससी नॉन मेडिकल 591
बीएससी कंप्यूटर साइंस 155
बीएससी मेडिकल 340
बीएससी बायो 67
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 117
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 149
एमए अंग्रेजी 60
एमए हिंदी 53
एमए इक्रोमिक्स 34
एम कॉम 60
पीजीडीसीए 32
बीसीए 130
राजकीय महिला कॉलेज में आए आवेदनों की संख्या
विषय कुल सीटें
बीए 1516
बीए ज्योग्राफी 100
बीए अंग्रेजी ऑनर्स 69
बीकॉम आनर्स 106
बीकॉम 346
बीएससी नॉन मेडिकल 393
बीएससी कंप्यूटर साइंस 102
बीएससी मेडिकल 290
बीसीए 100
मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा बच्चों का चयन
राजकीय महिला कालेज की प्राचार्य राजेश्वरी कौशिक ने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों के आवेदन सीटों के मुकाबले कई गुना ज्यादा तक आएं है। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया में बच्चों के एक-एक अंक का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed