फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जो अपने पूर्वजों को याद नहीं करते उनका अस्तित्व हो जाता है खत्म : बीरेंद्र ङ्क्षसंह

जो अपने पूर्वजों को याद नहीं करते उनका अस्तित्व हो जाता है खत्म : बीरेंद्र ङ्क्षसंह

Mon, 02 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जो अपने पूर्वजों को याद नहीं करते उनका अस्तित्व हो जाता है खत्म :  बीरेंद्र ङ्क्षसंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। राष्ट्रीय कीर्ति आह्वान समिति द्वारा कस्बे के रामलीला ग्राउंड में विशाल विचार संगोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर ने की। जिसमें सांसद रमेश कौशिक, एचएसएससी सदस्य जयभगवान गोयल, भोपाल सिंह गुज्जर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि महाराज सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया की त्रिशताब्दी जयंती पर 29 अप्रैल को दिल्ली लाल किला पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में करीब दो लाख लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हो रहा है कि इतने बड़े स्तर पर महापुरुषों की जयंतियां मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में पूरे देश से ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी लोग यहां पहुंचेंगे। यह सौभाग्य की बात है कि इस कार्यक्रम की शुरुआत सफीदों जैसे एक छोटे कस्बे से हो रही है। इस कार्यक्रम में अमृतसर की शिरोमणि कमेटी, जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी व करीब 45 संस्थाएं भी अहम योगदान दे रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सिख योद्धाओं के जीवन को पाठ्यक्रम में शामिल करें, ताकि आज के बच्चे हमारे स्वर्णिम इतिहास को फिर से जान सके। इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए अनेक ऐसे योद्धा हुए है, जिन्होंने अपनी आहुति देकर देश व हिंदुओं की लाज बचाई थी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, श्रवण गर्ग, सेवाराम सैनी, रणबीर बिटानी, चेयरमैन राकेश शर्मा, बलवंत पांचाल, सरपंच प्रधान अजित पाल चट्ठा, गुरप्रीत नत, पार्षद बिजेंद्र सैनी, नरेंद्र घनघस, ऋषिपाल बूरा, एसडीएम वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार वजीर सिंह, विक्रम राणा, कविता शर्मा, सरोज भाटिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed