{"_id":"59e4eb7b4f1c1b7a548b7a80","slug":"41508174715-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े अंतराल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े अंतराल से हराया
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद ने अंबाला को 30-19 के बड़े अंतराल से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में पिछले चार दिनों से चल रही राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता सोमवार को समाप्त हो गई। समारोह में एडीसी धीरेंद्र खडगटा बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए और विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया।
उन्होंने नरवाना को हैंडबाल की जन्म स्थली करार देते हुए कहा कि यहां पर राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन हम सब के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जींद जिले की टीम को दो शिल्ड मिलने और नए जिले चरखी दादरी द्वारा शानदार प्रदर्शन करना उन्हें निजी तौर पर अच्छा लगा है। हिसार जिले की टीम ने फाइनल मैच में कैथल की टीम को 21-19 के कड़े मुकाबले में पराजित करके प्रतियोगिता में प्रथम और रोहतक की टीम ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष ओपन में जिला जींद की टीम ने अपना दबदबा बरकार रखा और उसने अंबाला को 30-19 के बड़े अंतराल से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। कैथल तीसरे क्रम पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग लड़कों में रोहतक की टीम ने हिसार को 17-16 के रोचक मुकाबले में पटखनी दी। यहां जींद तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग लड़कियों में नया जिला चरखी दादरी ने जींद को 18-17 से मात दी और प्रथम इनाम पर कब्जा किया। अंडर-14 लड़कों पर सिरसा की टीम अव्वल रही। लड़कियों में फिर से हिसार जिले की टीम ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया। हिसार ने चरखी दादरी को 21-15 से हराया। विजेता टीमों को एडीसी धीरेंद्र खडगटा ने शिल्ड व मेडल से नवाजा। समापन समारोह में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला, स्टेडियम इंचार्ज जोगिन्द्र लोहान, हैंडबाल कन्वीनर सतपाल ढांडा, सेवा निवृत पीटीआई मेवा सिंह नैन, हैंडबाल कोच, कुलदीप नैन व मनोज, हैंडबाल महिला कोच संतोश यादव, ईश्वर आशरी, थाना शहर प्रभारी जगबीर सिंह, सुभाष हालु, राज डीपी, बलजीत पीटीआई मौजूद रहे।