फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 एमएम बारिश

15 एमएम बारिश

Wed, 30 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
15 एमएम बारिश
जींद। कई दिन के बाद फिर जिला में मंगलवार सुबह बारिश हुई। बारिश से जहां जिला भर में लोगों को गर्मी से राहत मिली तो जुलाना क्षेत्र के लोगों के लिए यह आफत लेकर आई। गौरतलब है कि जुलाना क्षेत्र में पहले ही जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं और यहां जिला की सर्वाधिक बारिश हुई है। हालांकि पहले भरा अधिकतर पानी निकाला जा चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। यूं तो सोमवार शाम से ही बारिश का मौसम हो चला था, लेकिन मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं जिला के अधिकतर हिस्सों में किसानों को भी बारिश का इंतजार है। हालांकि अधिक बारिश नहीं हुई है, लेकिन कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कपास और बाजरे की फसल में इतनी ही बारिश भी काफी लाभदायक रहेगी। वहीं धान की खेती कर रहे किसानों को अभी और बारिश का इंतजार है। जींद में तीन, जुलाना में 15, नरवाना में 14, उचाना में बूंदाबांदी, सफीदों में दो और पिल्लूखेड़ा में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed