फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   39 Trainees Selected at Job Fair

Jind News: रोजगार मेले में 39 प्रशिक्षुओं का हुआ चयन

Tue, 21 Apr 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
39 Trainees Selected at Job Fair
20जेएनडी09: आईटीआई में साक्षात्कार देने के लिए इंतजार करते युवक। संवाद
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्लेसमेंट कैंप में 39 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया। विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के कुल 78 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पहले लिखित परीक्षा ली। इसके बाद साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य नरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंपस ड्राइव में ऑटोमोबाइल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प, नीमराना (राजस्थान) ने शिरकत की। कंपनी की भर्ती टीम ने चयनित उम्मीदवारों को जानकारी दी कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके प्रदर्शन के आधार पर वेतन वृद्धि और भविष्य में करियर उन्नति के शानदार अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा संस्थान का प्राथमिक लक्ष्य केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करना ही नहीं बल्कि युवाओं को उनके पैरों पर खड़ा करना भी है। इस अवसर पर प्लेसमेंट शाखा के वर्ग अनुदेशक सोनू राम, शिक्षुता शाखा से ललित खटकड़, मनदीप राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article