फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   35 members of six families abandoned Hinduism and converted to Hinduism

छह परिवारों के 35 सदस्यों ने मुस्लिम धर्म त्याग कर अपनाया हिंदू धर्म

Wed, 30 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
35 members of six families abandoned Hinduism and converted to Hinduism
हिन्दू धर्म के अनुसार जनेऊ धारण करते मुस्लिम परिवारों के सदस्य। - फोटो : Jind
धमतान साहिब गांव में छह मुस्लिम परिवारों के 35 सदस्यों ने बुधवार को हिंदू धर्म अपना लिया। कुछ महीने पहले दनौदा गांव में भी मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म अपनाया था।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में आस्था जताने वाले लोगों ने बताया कि उनके पूर्वज हिंदू थे। दबाव के कारण उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। लंबे समय से उनके परिवार में हिंदू रीति-रिवाजों की तरह रहन-सहन हो रहा है। आखिरकार उन्होंने वापस सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया। इन परिवारों द्वारा हिंदू धर्म अपनाने पर अन्य हिंदू परिवारों ने उनका स्वागत करते करते हुए इसे घर वापसी बताया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को धमतान साहिब गांव में हिंदू धर्म के अनुसार हवन का आयोजन किया गया। इसमें नजीर के पांच परिवार व जंगा के परिवार ने दादा खेेड़ा धमतान में यज्ञ करके हिंदू धर्म अपनाया। यज्ञ के दौरान ही सभी 35 सदस्यों ने जनेऊ धारण किया। मुस्लिम समाज से हिंदू धर्म अपनाने वाले बलजीत, सदीक, दिनेश, राजेश, सतबीर व जंगा ने कहा कि बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है। हमारे पूर्वज सनातनी थे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि परिवार में मुस्लिम और हिंदू दोनों ही धर्मों की मिलीजुली संस्कृति देखने को मिलती है। परिवार में बहुत से सदस्यों के नाम हिंदू हैं। होली, दिवाली और नवरात्र जैसे त्योहार भी मनाते आ रहे हैं। अब तक सिर्फ मृतकों को दफनाने की परंपरा को लेकर मुस्लिम ही समझा जाता था। ऐसे में अब वे शवों को दफनाएंगे नहीं बल्कि जलाएंगे। इस अवसर पर गांव के सरपंच जयपाल, पंचायत सदस्य, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संज्ञान में नहीं मामला
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि लोगों ने अपनी मर्जी से ऐसा किया है तो वो क्या कर सकते हैं। यदि किसी दबाव में धर्म बदलवाया जाता है तो प्रशासन कार्रवाई करेगा। यदि किसी पर दबाव देकर ऐसा किया है तो वह शिकायत दे सकता है।
संजय बिश्नोई, एसडीएम, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed