फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   33 kV Sub-station to be Built in Sector-9; Electricity Corporation Receives Approval from Headquarters

Jind News: सेक्टर-9 में बनेगा 33 केवी सब स्टेशन, बिजली निगम को मुख्यालय से मिली मंजूरी

Fri, 08 May 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
33 kV Sub-station to be Built in Sector-9; Electricity Corporation Receives Approval from Headquarters
08जेएनडी04-शहर का सेक्टर-9, जहां 33 केवी का सब स्टेशन लगाया जाएगा। संवाद
जींद। सेक्टर-9 में 33 केवी बिजली सब स्टेशन का निर्माण होगा। बिजली निगम को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। सब स्टेशन बनने से सेक्टर-9 सहित आसपास की कई कॉलोनियों के करीब 10 हजार लोगों को बेहतर बिजली सुविधा मिल सकेगी। सब-स्टेशन का कार्य शुरू करने के लिए निगम अधिकारियों को अब जमीन मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

एचएसवीपी ने अब तक निगम को सब-स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करवाई है। नए सब-स्टेशन के साथ सेक्टर-9, सेक्टर 11, हैबतपुर गांव और आसपास की कॉलोनियों को जोड़ा जाएगा। नया सब-स्टेशन बनने के बाद शहर व गांवों के सात हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को बिजली के अघोषित कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लंबे समय से क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या से परेशान थे। अब नए सब स्टेशन के बनने से बिजली व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या भी बढ़ जाती है। नए 33 केवी सब स्टेशन के शुरू होने के बाद लोड का बंटवारा हो सकेगा और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु हो जाएगी।

सब-स्टेशन में रखे जाएंगे दो ट्रांसफार्मर
निगम अधिकारियों के अनुसार, नए तैयार होने वाले सब-स्टेशन में दो मुख्य ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। ट्रांसफार्मरों की क्षमता 10-10 एमवीए की होगी। सब-स्टेशन के साथ जोड़े जाने वाले एरिया के हिसाब से ट्रांसफार्मरों की क्षमता पर्याप्त रहेगी। नए सब-स्टेशन के साथ सेक्टर-9, सेक्टर 11, हैबतपुर गांव और आसपास की कॉलोनियों को जोड़ा जाएगा। नया सब-स्टेशन बनने के बाद शहर व गांवों के सात हजार उपभोक्ताओं को फायदा होगा।

वर्जन
सेक्टर-9 में सब-स्टेशन स्थापित किया जाना है। इसके लिए मुख्यालय से भी मंजूरी मिल चुकी है। एचएसवीपी से जमीन मिलने के बाद सब-स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article