{"_id":"5bd0c564bdec2204de7403d7","slug":"31540408676-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरेंद्र सिंह को हराकर सुरेश बने मंडी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरेंद्र सिंह को हराकर सुरेश बने मंडी प्रधान
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार छह मत से हारने वाले सुरेश इस बार 48 मत से जीतकर बने प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान पद बुधवार को चुनाव हुअ। चुनाव महाराजा अग्रसेन मंदिर धर्मशाला में हुआ, जिसमें आढ़तियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुरेश श्योकंद ने बीरेंद्र सिंह को 48 मतों से हराकर एसोसिएशन पद का चुनाव जीता। चुनाव के दौरान कुल 331 मतों में से 328 ने अपने मतों का प्रयोग किया। दो महिला मतदाताओं द्वारा अपने मत का प्रयोग किया गया। सुरेश श्योकंद को 188, बीरेंद्र सिंह को 140 मत मिले। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। लाइन में लगकर आढ़तियों ने मतदान किया।
मतदान के दौरान चुनाव अधिकारी के तौर पर मास्टर रामप्रसाद, मास्टर बलवान के साथ-साथ चुनाव कमेटी प्रमुख रामनिवास बुडायन, दिलबाग श्योकंद, बिरखा गर्ग, भूप खटकड़, वेदप्रकाश घसो, जितेंद्र श्योकंद, जस्सा नगूरां सदस्य मौजूद रहे। कई बार मत को लेकर उम्मीदवार द्वारा कुछ मतों को लेकर उम्मीदवार द्वारा ऐतराज भी जताया गया। निर्धारित तीन बजे से पहले वोटिंग होने पर समय से पहले दोनों उम्मीदवारों की सहमति से मतों की गिनती शुरू की गई। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर पुलिस पीसीआर भी खड़ी रही। सुरेश श्योकंद ने कहा कि जो जिम्मेदरी आढ़तियों ने प्रधान पद को लेकर चुन कर दी है वो उनके अनुरूप काम करेंगे। किसी भी तरह से आढ़तियों को समस्या नहीं आने दी जाएगी। चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता उम्मीदवार के समर्थक जुलूस के रूप में महाराजा अग्रसेन मंदिर से कपास मंडी में नवनिर्वाचित प्रधान के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। यहां आढ़तियों ने जीत पर जमकर गुलाल उड़ाते हुए खुशी मनाई। इस मौके पर राकेश श्योकंद, गजे सिंह, दलबीर, राजा बुडायन, अनूप श्योकंद, साधुराम, सत्यवान पूनिया, विक्रम, रामनिवास दनौदा, संदीप चौधरी, रमेश मखंड, देवी प्रसन्न छातर, रामचंद्र जैन, रामकुमार घोघड़ियां, नरेश श्योकंद, चांदी, गौरव दनौदा, राजकुमार मौजूद रहे।
पहला चुनाव हार के बाद मिली जीत
पहली बार प्रधान पद को लेकर हुए चुनाव में सुरेश श्योकंद को बलराज श्योकंद ने कांटे के मुकाबले में छह मतों से हरा दिया था। इस बार सर्वसम्मति चुनाव करवाने के लिए आढ़तियों द्वारा बैठक की गई, लेकिन सहमति नहीं बन पाने की वजह से चुनाव करवाना पड़ा। इस बार भी प्रधान पद के चुनाव में सुरेश श्योकंद ने नामांकन भरा। सुरेश श्योकंद, बीरेंद्र सिंह के बीच हुए मुकाबले में सुरेश ने बाजी मार ली।