{"_id":"5b4f8d484f1c1b49748b5993","slug":"31531940168-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दबाव में काम कर रही है सीबीआई : कृष्णमूर्ति हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दबाव में काम कर रही है सीबीआई : कृष्णमूर्ति हुड्डा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के दबाव में काम कर रही सीबीआई : कृष्णमूर्ति हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। भाजपा सरकार के दबाव में सीबीआई काम कर रही है। जिस पर भाजपा के मंत्री चाहते हैं मुकदमा दर्ज करवा देते हैं। जाट आरक्षण के दौरान हुई आगजनी में मेरे बेटे का ढाई साल तक कोई नाम नहीं था, लेकिन अब सीबीआई की जांच रिपोर्ट में कैसे आया है। यह सब भाजपा के मंत्रियों की द्वेष भावना है। यह बात जुलाना में कांग्रेस कार्यकर्ता बलबीर आर्य के निवास पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण के दौरान कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में हुई आगजनी में उनके बेटे का नाम आना भाजपा की द्वेष भावना को दर्शाता है। जब ढाई साल तक उनका रिपोर्ट में कहीं नाम नहीं था, तो ढाई साल बाद उनका नाम लिस्ट में कहां से आया। उन्होंने कहा कि हो सकता है आने वाले समय में भाजपा के मंत्री मुझ पर भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा दें। उनके बेटे पर दर्ज मुकदमा शत-प्रतिशत झूठा है। वह इसे कोर्ट में चैलेंज करेंगे। इससे पहले जुलाना की अग्रवाल धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन से हर वर्ग दुखी और त्रस्त है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा और प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। 22 जुलाई को टोहाना से शुरू होने वाली जनक्रांति यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर जुलाना से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे प्रो. धर्मेंद्र ढूल, पूर्व जन स्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर, बलबीर आर्य, मनजीत लाठर, सत्यवान पहलवान, वेदपाल लाठर, शमशेर सैनी, रामकरण, लाल सिंह, धर्मबीर दलाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।