फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गुमराह कर रहे हैं पार्षद

गुमराह कर रहे हैं पार्षद

Sat, 14 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
गुमराह कर रहे हैं पार्षद
अनशन कर रहे पार्षदों पर चेयरमैन का पलटवार
विज्ञापन

कहा, लोगों को गुमराह कर रहे हैं पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विकास कार्यों को लेकर ग्रांट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाकर यहां लघुसचिवालय के बाहर शनिवार को चौथे दिन भी जिला पार्षद सतपाल संगतपुरा व अमित निडानी ने अपनी बेमियादी भूख हड़ताल जारी रखी। इस दौरा पार्षदों ने अपने अन्य समर्थकों के साथ मिलकर सरकार के सबका साथ,सबका विकास नारे का पुतला फूंका। इसी बीच जिला परिषद की चेयरपर्सन पदमा सिंगला ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भेदभाव के आरोपों को नकारते हुए कहा कि अनशन पर बैठे जिला पार्षदों ने वार्ड के विकास के लिए ग्रांट मांगी ही नहीं। सिंगला ने कहा कि ये दोनों पार्षद आज तक उनके कार्यालय में नहीं आये हैं, उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों की मार्फत भी विकास कार्यों की सूचि देने के लिए कहा गया। लेकिन उनकी गांवों के विकास कार्यों में ही रुचि नहीं है। ये पार्षद जब विकास कार्यों में रूचि ही नहीं दिखा रहे तो उनका आंदोलन साफ रूप से राजनीति से प्रेरित है। धरने पर बैठे जिला पार्षदों के पीछे किसी बड़े राजनेता का हाथ है, उनके इशारे पर ही यह सब चल रहा है। जिला परिषद में अभी तक तीन करोड़ की ग्रांट आई है,जिसे सभी वार्डोँ में वितरित किया गया है। जिला परिषद द्वारा पिछले दिनों 300 करोड़ के इस्टीमेट भेजे गये हैं, जिनमें सभी वार्डों के विकास कार्य शामिल हैं। पत्रकार वार्ता में चेयरपर्सन ने यह भी स्वीकार किया कि जिला परिषद के वार्ड नंबर 16 में अभी तक ग्रांट के लिए एक पैसा नहीं लगा है,लेकिन इस कारण उन्होंने जिला पार्षद की विकास कार्य में रुचि न होना बताया। आंदोलनरत पार्षदों ने कहा कि जिला परिषद की चेयरपर्सन पदमा सिंगला और उनके पति विनोद सिंगला जिले के विकास में नहीं, अपने विकास में लगे हैं। विरोधी पार्षद 222 गांवों के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन गांवों को विकास के लिए एक पैसा नहीं मिला है। जिला परिषद चेयरपर्सन से इसके लिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग करते हुए विरोधी पार्षदों ने कहा कि वह कई महीने से विकास में भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह जल भी त्याग देंगे। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष उमेद सिंह, जींद ब्लाक समिति अध्यक्ष नीलम देवी,पार्षद दिनेश डाहौला, दिनेश यादव और विकास बूराडहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed