{"_id":"59cbe5bb4f1c1b71548b4c0a","slug":"31506534843-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक लगाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक लगाने का लगाया आरोप
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
दाखिले के विरोध में फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सफीदों कालेज इकाई द्वारा बुधवार को नरवाना के स्नातक धर्म शिक्षा समिति द्वारा एबीवीपी संगठन से जुड़े छात्रों के दाखिले पर रोक लगाने के विरोध में पुतला फूंका। विद्यार्थी परिषद के सफीदों पीजी कालेज अध्यक्ष अजीत पाथरी ने बताया की राजीव गांधी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का दाखिला रोक दिया गया था। उसी को लेकर जब सोमवार को राजीव गांधी कालेज नरवाना के सामने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता छात्र हितों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे तो, तब वहां संस्था के प्रधान ने छात्रों के हितों की आवाज को दबाने का प्रयास किया और तीन छात्र नेताओं सोनू, अजय मंगलपुर, राकेश हथो को गिरफ्तार करवाया। प्रदर्शनकारियों के छात्र नेता विजेंद्र व युगल नैन संस्था के प्रधान दीवान दाखिला रोककर छात्राओं को गिरफ़्तार करवाने के आरोप लगाए हुए कहा कि जल्द ही नरवाना में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा और जिसमें सफीदों से विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता नरवाना पहुंचेंगे। जोकि कॉलेज व जिला प्रशासन को जगाने का काम करेंगे। अन्य छात्रों ने कहा की अगर राजीव गांधी कॉलेज नरवाना में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का दाखिला नहीं हुआ तो हम बड़ा कदम उठाएंगे। मौके पर रजत, अंकित, नवीन, संदीप, दिनेश, सहिल, सागर, प्रवीण, हैप्पी, दीपक मुख्य रूप से मौजूद रहे।