{"_id":"59c93a334f1c1bae538b45b5","slug":"31506359859-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज की निंदा
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू में छात्राओं पर हई लाठीचार्ज की निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। भारत की जनवादी नौजवान सभा, कमेटी नरवाना, तहसील कमेटी व स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया तहसील कमेटी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्राओं पर हुई लाठीचार्ज की निंदा की और सरकार का पुतला फूंका। राज्य प्रधान नरेश कुमार, जिला प्रधान व जिला पार्षद मोनू दनौदा ने कहा कि देश और प्रदेश में लगातार असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। जब चार साल की बच्ची को भी बलात्कार के बाद मार दिया जाता है तो परिस्थितियों की गंभीरता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बीएचयू के घटनाक्रम पूरे देश को हिला दिया है। लंबे समय से वहां असामाजिक तत्वों की सक्रियता की बातें सामने आ रही थी। यूपी सरकार प्रशासन व कुलपति की भूमिका भी इस मामले में बहुत ही निंदनीय रही है। लड़कियां जब छेड़खानी के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन चला रही थीं तो लाठीचार्ज किया गया। पुरुष पुलिसकर्मियों ने लड़कियों के खिलाफ हैवानियत का प्रदर्शन किया वह शर्मसार कर देने वाला है। पूरे देश में इसका व्यापक विरोध होना चाहिए।