फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रेलवे की जमीन पर विकसित होंगे पांच पार्क

रेलवे की जमीन पर विकसित होंगे पांच पार्क

Sun, 18 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की जमीन पर विकसित होंगे पांच पार्क

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर में दिल्ली-भटिंडा और जींद-पानीपत रेलवे लाइनों के साथ रेलवे की जमीन पर जींद नगर परिषद पांच पार्क विकसित करेगी। यह जानकारी रविवार को सोनीपत के भाजपा सांसद रमेश कौशिक ने दी। खाली जमीन का रविवार को नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम सैनी और रेलवे अधिकारी बिजेंद्र दलाल ने किया। नगर परिषद ने बैठक में प्रस्ताव पारित कर रेलवे से अनुरोध किया था कि वह जींद में रेलवे लाइनों के साथ रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करने के लिए यह जमीन नगर परिषद को दे। प्रस्ताव को लेकर सोनीपत के भाजपा सांसद रमेश कौशिक से भी सहयोग मांगा था। रविवार को सांसद रमेश कौशिक और रेलवे के अधिकारियों ने नगर परिषद प्रधान पूनम सैनी, जिला प्रधान अमरपाल राणा के साथ जींद का दौरा किया। वह जींद रेलवे जंक्षन और जींद सिटी रेलवे स्टेशन गए व उन पांच स्थानों पर रेलवे की खाली जमीन पर नगर परिषद को पार्क विकसित करने के लिए मंजूरी देने की बात कही, जो स्थान नगर परिषद ने अपनी तरफ से सुझाए थे। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि बहुत जल्द रेलवे की तरफ से इसके लिए लिखित अनुमति मिल जाएगी। उसके बाद रेलवे की खाली जमीन पर पार्क विकसित करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और शहर के लोगों को सैर करने के लिए शानदार पार्क उपलब्ध होंगी। यह पार्क देवीलाल चौक से रजवाहे तक, रेलवे जंक्शन से हांसी रोड पर आरओबी तक, हांसी ब्रांच नहर से बनखंडी महादेव मंदिर तक और भिवानी रोड पर रेलवे लाइन के साथ विकसित की जाएंगी।

रेलवे की जमीन पर विकसित होंगे पांच पार्क
सांसद रमेश कौशिक ने खाली पड़ी जमीन का किया निरीक्षण
नगर परिषद ने प्रस्ताव पारित करके रेलवे को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed