फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सेल्फी विद डॉटर मोबाइल एप पर नामी हस्तियों की एंट्री

सेल्फी विद डॉटर मोबाइल एप पर नामी हस्तियों की एंट्री

Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी विद डॉटर मोबाइल एप पर नामी हस्तियों की एंट्री
धर्मवीर निडाना
विज्ञापन

जींद।
जिले के बीबीपुर गांव से दो साल पहले शुरू हुए सेल्फी विद डॉटर अभियान को नई गति मिली है। नौ जून को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने
सेल्फी विद डॉटर मोबाइल एप लांच किया, जिसके बाद से अब तक 15 हजार लोगों ने अपनी बेटियों के साथ सेल्फी अपलोड की हैं। इनमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।
बता दें कि बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने नौ जून 2015 को सेल्फी विद डॉटर अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद साल नौ जून 2016 को इन सेल्फी के लिए ऑनलाइन म्यूजियम शुरू किया गया। इस म्यूजियम में अब तक 23 हजार सेल्फी अपलोड हो चुकी हैं। वहीं, छह दिन पहले लांच किए गए मोबाइल एप के बाद इस मुहिम को नई गति मिली है।
विज्ञापन


म्यूजियम में फौगाट बहनों से लेकर पीबी सिंधु तक की सेल्फी
अभियान को शुरू करने वाले सुनील जागलान के अनुसार, एक साल पहले शुरू किए गए ऑनलाइन म्यूजियम में कई हस्तियों की सेल्फी अपलोड हुई हैं। इनमें फौगाट बहनें, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, बैडमिंटन स्टार बीपी सिंधू और साइना नेहवाल भी शामिल हैं। अब सचिन तेंदुलकर ने बेटी सारा के साथ सेल्फी अपलोड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने की थी तारीफ
सुनील जागलान के इस अभियान की तारीफ कई बार स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। उन्होंने जून 2015 में मन की बात में इस अभियान को खुलकर सराहा तो लंदन और अमेरिका यात्रा के दौरान भी इसका जिक्र किया।


बेटियों को सम्मान दिलवाने का प्रयास
यह अभियान बेटियों को सम्मान दिलवाने के लिए शुरू किया गया। ऐसे बेटियों की सेल्फी अब अपलोड हो रही हैं, जिन्होंने कुछ कर दिखाया है। वहीं ऐसे पिताओं की सेल्फी भी अपलोड हो रही हैं, जो बेटियों को बेटों के बराबर मानते हैं। इससे समाज में बेटियों के प्रति सोच बदलेगी।
सुनील जागलान

सेल्फी विद डॉटर मोबाइल एप पर नामी हस्तियों की एंट्री
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बेटी संग अपलोड की सेल्फी
छह दिन में 15 हजार लोगों ने बेटियों के साथ सेल्फी की अपलोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed