फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   31 units of blood collected at blood donation camp

Jind News: रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त एकत्रित

Sat, 31 Oct 2026 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
31 units of blood collected at blood donation camp
30जेएनडी24: ​शिविर में रक्तदाता की हौंसला अफजाई करते हुए मुख्याति​थि। संवाद
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन और युवा विकास समिति जींद की ओर से सफीदों रोड स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 31 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस दौरान कुल 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।शिविर में राजेश पहलवान, परवीन, अशोक और प्रदीप रेढू समेत अन्य युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में गुरु रविदास धर्मशाला के प्रधान पहलवान राजेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर की अध्यक्षता युवा विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप रेढू ने की। इस अवसर पर समिति के सचिव सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और समाज में सेवा, सहयोग व मानवता की भावना मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed