फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   30 villages including Bernagara declared free from violence and farming: Dr. M. Ravi Kiran

भौंगरा सहित 30 गांव हिंसा एवं ड्रग मुक्त घोषित : डॉ. एम रवि किरण

Wed, 24 Jul 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
30 villages including Bernagara declared free from violence and farming: Dr. M. Ravi Kiran
23जेएनडी30: पौधरोपण करते हुए तिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण। संवाद
उचाना। भौंगरा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिसार मंडल का गांव को ड्रग मुक्त बनाने का अभियान सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक एसपी सुमित कुमार रहे। विशेष अतिथि के रूप में डीएसपी अमित भाटिया नरवाना, डीएसपी नवीन संधू उचाना, बीडीपीओ उचाना शमशेर नैन पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे पहले मुख्यातिथि ने गांव के प्रवेश द्वार पर हिंसा व ड्रग मुक्त गांव बोर्ड का अनावरण किया। भौंगरा सहित 30 गांवों को हिंसा एवं ड्रग मुक्त गांव घोषित किया गया। म्हारा हरा भरा उचाना स्कीम के तहत विद्यालय में पांच अधिकारियों के पांच पौधे लगाए। इसे एक पेड़ विश्वास का नाम दिया गया। सभी स्कूल विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए देवेंद्र संधू ने नशे पर चोट करने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। डॉ. रवि किरण ने कहा कि आज नशा हमारी संतानों को गर्त में डाल रहा है। लोगों को समझना होगा कि आज के भयंकर नशे का फल कितना कड़वा है। जो भी नशे के कारोबार में जाएगा उसकी 20 वर्ष की कैद और दो लाख का जुर्माना सजा होगी। गांव, शिक्षा विभाग की ओर से रणपाल श्योकंद बीआरसी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा. रामप्रसाद, हिसार पुलिस प्रवक्ता सज्जन, ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच सुखविंद्र, प्राचार्य गुलशन, संगीता, रेखा, इंद्रा, राजबाला, छबीला, नरेंद्र ब्लॉक समिति सदस्य, नशा मुक्ति टीम इंचार्ज नरेश, देशराज, शमशेर, एसएमसी प्रधान राजवीर सिंह, मंदीप, थाना प्रभारी पवन कुमार, अजीत, आजाद सिंह मौजूद थे।

23जेएनडी30: पौधरोपण करते हुए तिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण। संवाद

23जेएनडी30: पौधरोपण करते हुए तिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed