{"_id":"6a6f8a239e39ae9e63083191","slug":"30-units-of-blood-collected-in-blood-donation-camp-deputy-speaker-honored-the-blood-donors-jind-news-c-199-1-sroh1009-157772-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित, डिप्टी स्पीकर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित, डिप्टी स्पीकर ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
विज्ञापन
02जेएनडी09: रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए गॉड कॉज स्माइल वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान
जींद। नागरिक अस्पताल में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और गॉड कॉज स्माइल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।
सोसाइटी की प्रधान गीता कंडेला ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और रक्तदाता भी कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता है। साथ ही, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में मददगार साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के ब्लड बैंक के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है। खासकर अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क रक्त मुहैया कराया जाता है। यह व्यवस्था रक्तदाताओं की जागरूकता और सहयोग से ही संभव हो पाती है। शिविर में ब्लॉक समिति सदस्य गीता ललितखेड़ा ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर रणबीर कंडेला, बबली शर्मा, लखपति मलिक, राजू और सत्यपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।