फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   30 stalls will be set up in Geeta Jayanti celebrations

Jind News: गीता जयंती समारोह में लगाए जाएंगे 30 स्टॉल

Sat, 07 Dec 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
30 stalls will be set up in Geeta Jayanti celebrations
07जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी।
जींद। जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव पटवार भवन रंगशाला में 9 से 11 दिसंबर मनाया जाएगा। समारोह में विभिन्न विभागों व सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की तरफ से 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। समारोह के दौरान कलाकारों व स्कूली बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही नगर शोभायात्रा, दीपोत्सव का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तीन दिन तक गीता पूजन-हवन, सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें वक्ता श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर व्याख्यान देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्कूली बच्चों की तरफ से गीता का श्लोक उच्चारण किया जाएगा। इसके अलावा अंतिम दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें गीता पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा में धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी गीता पर आधारित अपनी झांकी शामिल करेंगी। उन्होंने शहर की सभी धार्मिक, मंदिर व सामाजिक संस्थाओं से गीता महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण की लीला और गीता पर आधारित होंगे। समारोह स्थल पर सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। सरकार की तरफ से संबंधित विभागों के माध्यम से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाएगा और लोगों को उनकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की भी गीता जयंती महोत्सव में भागीदारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 से 11 दिसंबर को संध्या में गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह के दौरान दीपदान, गीता पाठ, गीता महायज्ञ, गीता आरती कराई जाएगी। 10 दिसंबर को गुरुकुल विद्यापीठ पांडु पिंडारा में गीता संगोष्ठी होगी। इसमें गीता ज्ञान से संबंधित जानकारी नागरिकों को दी जाएगी। गीता जयंती महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग चेकअप कैंप लगाएगा। नागरिकों की बीपी और शुगर की मुफ्त जांच की जाएगी। जिला आयुष विभाग भी लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कैंप का आयोजन किया गया है।

07जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी।

07जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी।

07जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी।

07जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी।

07जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी।

07जेएनडी24: गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed