फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   27.50 lakh will be spent on cleaning the markets and purchasing centres.

Jind News: मंडियों-खरीद केंद्रों की सफाई पर खर्च होंगे 27.50 लाख

Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
27.50 lakh will be spent on cleaning the markets and purchasing centres.
जींद। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने करीब 27.50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत जिले की विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों (पीसी) में एक साल तक नियमित सफाई व्यवस्था करवाई जाएगी। टेंडर की अनुमानित राशि 27,49,746 रुपये रखी गई है। इच्छुक एजेंसियां या ठेकेदार 20 अगस्त दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन टेंडर जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

टेंडर के अनुसार सफाई कार्य की अवधि एक सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2027 तक रहेगी। यानी चयनित एजेंसी को 365 दिन तक मंडियों और खरीद केंद्रों में सफाई का कार्य करना होगा। टेंडर की प्रक्रिया 12 अगस्त शाम छह बजे से शुरू हो गई है। टेंडर खोलने की प्रक्रिया 20 अगस्त को दोपहर एक बजे जींद में होगी। जिले में गेहूं की खरीद के दौरान करीब 35 मंडियों और खरीद केंद्रों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें जिले की आठ बड़ी मंडियां भी शामिल हैं। फसल खरीद सीजन के दौरान इन स्थानों पर किसानों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। ऐसे में मंडियों में सफाई व्यवस्था बनाए रखना जरूरी होता है।
विज्ञापन

मंडियों में सफाई व्यवस्था होने से किसानों को भी सुविधा मिलेगी। फसल लेकर मंडी में पहुंचने वाले किसानों को साफ जगह उपलब्ध हो सकेगी और फसल को साफ जमीन पर उतारने में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा मंडियों में कचरा जमा होने और गंदगी फैलने की समस्या को भी कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed