फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   250 children displayed their strength at the Athletics Nursery on National Sports Day.

Jind News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर एथलेटिक्स नर्सरी में 250 बच्चों ने दिखाया दमखम

Mon, 31 Aug 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
250 children displayed their strength at the Athletics Nursery on National Sports Day.
30जेएनडी05: प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को कॉपी व पेन भेंट कर सम्मानित करते हुए। स्रोत:
सफीदों। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जीएमएसएसएस एथलेटिक्स नर्सरी सफीदों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 200 और 400 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले 40 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने पूरे जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें कॉपी और पेन भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में केशव, रणविजय, करिश, दक्षधिमान, उदय, पीहू, शीरत, आबाश, लक्ष्य, वंशिका, पारुल, काफ़ी, नक्श, चेतन, वंश, नवनीत, मनप्रीत, रोहित, अंशिका, यश और भारती सहित अनेक खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कोच परमोद (एनआईएस), कोच रोबिन, राहुल, अंकित, नरेंद्र अत्री, सुशील, देवेंद्र भारद्वाज, अमित पंचाल, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed