{"_id":"6aa45ebd454390d01f086add","slug":"250-acres-of-land-received-irrigation-water-jind-news-c-199-1-sroh1006-160113-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 250 एकड़ भूमि को मिला सिंचाई का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 250 एकड़ भूमि को मिला सिंचाई का पानी
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी18-खेतों में नहरी पानी पहुंचने पर लड्डू से मुंह मीठा करवाते हुए। स्रोत किसान
उचाना। बड़ौदा गांव की करीब 250 एकड़ भूमि में वर्षों से नहरी पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे थे। सिंचाई सुविधा के अभाव में बड़ी जमीन खाली पड़ी रहती थी। किसानों की पुरानी मांग पूरी होने पर शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को लड्डुओं से तौला गया।
किसान रामकेश, सूरजभान और पालाराम ने बताया कि बरसोला माइनर की बुर्जी नंबर 58500 से नया मोगा लगाकर खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। इससे करीब 100 परिवारों को सीधा लाभ मिला है। किसानों के अनुसार वे कई वर्षों से विधायक और मंत्रियों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधायक अत्री से मुलाकात के बाद मांग पर तुरंत काम शुरू हुआ और खेतों तक पानी पहुंच गया।
किसानों ने बताया कि अब इन खेतों में धान 1121 की फसल खड़ी है। उन्होंने कहा कि नहरी पानी पहुंचना उनके लिए किसी नौकरी मिलने से कम नहीं है। इससे परिवारों के बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विधायक अत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है। बड़ौदा के किसानों की पुरानी मांग पूरी करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।