फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25-year-old Jind business organization broken

25 साल पुराना जींद का व्यापारिक संगठन टूटा

Sat, 16 May 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
25-year-old Jind business organization broken
मीटिंग में मौजूद व्यापारी। - फोटो : Jind
जींद की राजनीति व व्यापार में दमदार स्थिति रखने वाले 25 साल पुराने व्यापारियों के संगठन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल से अलग होकर कुछ व्यापारिक संगठनों ने नया संगठन बना लिया है। शनिवार शाम छह बजे हुई मीटिंग में लंबी चर्चा के बाद व्यापार मंडल जींद के नाम से नया संगठन बनाने का फैसला लिया गया। अर्बन एस्टेट कालोनी में जाट धर्मशाला मार्केट में अग्रवाल स्वीट्स के मालिक और अनिल अग्रवाल को नए संगठन का प्रधान और ओमप्रकाश को संरक्षक मनोनीत किया गया है। हालांकि फैसला हुआ कि जरूरत पड़ने पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के साथ मिलकर काम किया जाएगा। नए संगठन का मुख्य लक्ष्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब छह बजे विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई। इसमें हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल से अलग होकर व्यापारियों का नया संगठन बनाने पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद व्यापार मंडल जींद के नाम से नया संगठन बनाया गया। बैठक में मेन बाजार के राजू लखीना, पंजाबी बाजार के परमजीत गुंबर, सब्जी मंडी के अवतार कुमरा, सर्राफा एसोसिएशन के ओमप्रकाश, स्वर्णकार संघ के संजय वर्मा, बाबा बाजार एसोसिएशन के राकेश भारद्वाज, पालिका बाजार एसोसिएशन के जय भगवान सिंगला, जनरल स्टोर एसोसिएशन के महेंद्र अरोड़ा, रिटेल क्लाथ एसोसिएशन के अशोक गुलाटी, तांगा चौक के सुनील वशिष्ठ, हलवाई एसोसिएशन के श्याम सुंदर गोयल, मेन बाजार व्यापार मंडल के दीपक श्योराण, गांधी गली के प्रवीण धींगड़ा, तांगा चौक से कश्मीरी लाल रेवड़ी, झांझ गेट मार्केट से राजू गुंबर, किला रोड सरदार तेजेंद्र, बत्तख चौक से राजेश मक्कड़, फोटोग्राफर एसोसिएशन के बलजीत रेढू, मुकेश गर्ग, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के ऋषभ जैन, टाइल्स एंड मार्बल विक्रेता एसोसिएशन के विजय कुमार, रेडीमेड गारमेंट्स के राधेश्याम, बर्तन एसोसिएशन के जितेंद्र गर्ग, ग्लास एसोसिएशन के सुरेश सैनी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अहम बैठक में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के साथ कुछ बातों पर मतभेद के चलते नया संगठन बनाया गया है। नया संगठन जींद में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करेगा। इसमें लगभग 22 व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। यह सभी लोग व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल को लेकर बैठक में कहा गया कि इसके कुछ कर्ताधर्ता की कार्यप्रणाली से शहर के काफी व्यापारिक संगठन सहमत और खुश नहीं थे। इसी कारण नया संगठन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ लेकर चलने के किए पूरे प्रयास
जो साथी अलग हुए हैं, उन्हें साथ लेकर चलने का पूरा प्रयास किया गया। जिला कार्यकारिणी में इन लोगों को पद और प्रतिनिधित्व दिया गया। संगठन में फूट रोकने के लिए कई प्रयास उन्होंने किए। कुछ व्यापारियों ने अलग चलने का फैसला लिया है तो वह इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। भविष्य में इन साथियों को वापस हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल में लाने के प्रयास जारी रहेंगे। व्यापारियों की एकजुटता से ही व्यापारियों के हितों की रक्षा मजबूती से की जा सकती है।
महावीर कंप्यूटर, प्रधान हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल।
फोटो नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed