फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25 girl students of Manav Mitra Mandal passed the HTET exam, with a result of 65 percent.

Jind News: मानव मित्र मंडल की 25 छात्राओं ने उत्तीर्ण की एचटेट परीक्षा, 65 प्रतिशत रहा परिणाम

Wed, 12 Aug 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
25 girl students of Manav Mitra Mandal passed the HTET exam, with a result of 65 percent.
फोटो 1 नरवाना। सभी एचटेट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित करते हुए संस्था सदस्य। स्रोत
नरवाना। शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संस्था मानव मित्र मंडल की निशुल्क कोचिंग कक्षाओं की 25 छात्राओं ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। जुलाई माह में आयोजित एचटेट परीक्षा का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से घोषित किया गया है। संस्था की कोचिंग कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं का परिणाम करीब 65 प्रतिशत रहा। शाखा सचिव नरेश वत्स ने बताया कि एचटेट की अंतिम सूची सभी योग्य परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद जारी की जाएगी। छात्राओं की सफलता से संस्था में उत्साह का माहौल है। संस्था की ओर से सभी योग्य छात्राओं के बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था भी की गई है। मानव मित्र मंडल वर्ष 2012 से महिलाओं को शिक्षा के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग कक्षाएं चला रहा है। इन कक्षाओं में क्षेत्र के 35 से अधिक अध्यापक निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रहे हैं। संस्था के अनुसार हर वर्ष कोचिंग का परिणाम 60 प्रतिशत से अधिक रहा है। अब तक हजारों छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी हैं, जबकि सैकड़ों छात्राएं सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। इस अवसर पर मानव मित्र मंडल कुरुक्षेत्र के पर्यवेक्षक एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान का अर्जन और उसका प्रचार सभ्य समाज की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed