{"_id":"5fa578a18ebc3e9bf96c5c63","slug":"23-quintal-rasgulla-recovered-in-ram-nagar-plant-sealed-jind-news-rtk581721016","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नगर में 23 क्विंटल रसगुल्ला बरामद, प्लांट किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम नगर में 23 क्विंटल रसगुल्ला बरामद, प्लांट किया सील
विज्ञापन
राम नगर में चल रहे रसगुल्ला प्लांट में रसगुल्ले का भंडार।
- फोटो : Jind
नरवाना। क्षेत्र में मिलावटी मिठाई की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को कई मिष्ठान भंडारों और प्लांट पर छापा मारा। इस दौरान राम नगर स्थित रसगुल्ला बनाने के प्लांट से 23 क्विंटल 20 किलोग्राम रसगुल्ला व पनीर बरामद हुआ। टीम ने यहां से सैंपल लेकर प्लांट को सील कर दिया है। वहीं शहर की कई दुकानों से भी सैंपल लिए गए, जहां इस प्लांट से रसगुल्ला सप्लाई किया जाता है।
हर साल त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयां बनाने का काम जोरों पर चलता है। इसकी सूचना पर शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव शर्मा ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। उन्होंने बताया कि राम नगर के एक मकान में रसगुल्ला प्लांट चल रहा था। वहां भारी मात्रा में तैयार रसगुल्ला मिला। इसके अलावा 20 किलोग्राम पनीर बरामद किया। सभी उत्पादों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। दो-तीन दिन में सैंपल की जांच रिपोर्ट आ जाएगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बता दें कि नरवाना से पंचकूला तक पनीर की सप्लाई होती है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मिठाइयों की गुणवत्ता सही नहीं है।
दो दिन तक प्रयोग किया जा सकता है रसगुल्ला
सरकार की ओर से खुली मिठाइयों पर प्रयोग की तारीख व बनाने की तारीख अंकित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में रसगुल्ला का प्रयोग केवल दो दिन में किया जा सकता है। इसके बावजूद अधिकतर मिठाई की दुकानों पर बनाने व प्रयोग की तारीख नहीं लिखी जा रही है।

राम नगर के एक घर के अंदर बनाई गई भट्ठी।- फोटो : Jind
विज्ञापन