फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22500 quintals of paddy sold in grain market, 27500 quintals arrived

अनाज मंडी में बिका 22500 क्विंटल धान, 27500 क्विंटल हुई आवक

Thu, 10 Nov 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
22500 quintals of paddy sold in grain market, 27500 quintals arrived
धान की ढेरियों से अटी पड़ी शहर की अनाज मंडी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। शहर की अनाज मंडी में लगातार धान की आवक बढ़ने और खरीद कम होने से किसानों व आढ़तियों को धान उतरवाने के लिए जगह की कमी हो गई है। पिछले कई दिनों से मंडी में धान की आवक बढ़ी हुई है। वीरवार को मंडी में 27500 क्विंटल धान की आवक हुई जबकि 22500 क्विंटल एजेंसियों द्वारा खरीद की गई। मंडी में आवक का लगभग 60 फीसदी धान का उठा वीरवार को हो पाया।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में वीरवार को 15000 क्विंटल धान का उठान हुआ। इसके अतिरिक्त मंडी में अब भी 87000 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसका उठान नहीं होने के कारण मंडी में परेशानी बनी हुई है। इन दिनों मंडी में कंबाइन से कटवाई गई धान की आवक ज्यादा होने हो रही है। इसके कारण मंडी में धान उतरवाने के लिए आढ़तियों को परेशानी बनी हुई। खरीदे गए धान का समय पर उठान नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। पिछले तीन दिन पहले हुई बरसात के कारण मंडी में भीगी धान के कारण अधिक परेशानी हुई। बरसात में भीगी धान को सुखाने के लिए मंडी में अधिक स्थान की जरूरत थी, लेकिन धान की ढेरियां व खरीदे गए धान की बोरियों के कारण इसको सुखाने के लिए फैलाने की जगह नहीं मिली। इसके कारण अब भी कई ढेरियों में नमी होने के कारण खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बाक्स
तीन दिन पहले हुई बरसात के कारण उठान व खरीद का कार्य कुछ हद तक प्रभावित हुआ था, लेकिन वीरवार को खरीद व उठान के कार्य में तेजी आई है। आगामी एक या दो दिन में मंडी में खरीदे गए धान का उठान कार्य पूरा होगा। जिसके बाद मंडी में आढ़ती व व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं रहेगी।-संजीव कुमार मार्केट कमेटी सचिव जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed