{"_id":"667b161cd8f077bd6901c284","slug":"220-problems-came-up-in-the-solution-camp-orders-given-to-solve-them-on-the-basis-of-priority-of-elderly-and-disabled-people-jind-news-c-199-1-jnd1001-119004-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में आईं 220 समस्याएं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में आईं 220 समस्याएं, बुजुर्गों और दिव्यांगों की प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के दिए आदेश
Wed, 26 Jun 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित काॅन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में 220 समस्याएं आईं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकांश का मौके पर ही निदान करवाया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों और दिव्यांगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। समस्या लेकर आने वाले व्यक्ति से आवश्यक दस्तावेज लिए जाएं। समाधान के साथ लोगों क संतष्ट होना जरूरी है। समाधान शिविर में जमीन की पैमायश, खेतों में नालों का निर्माण, जमीन से अवैध कब्जा हटवाना, गली निर्माण, दिव्यांग और वृद्धा पेंशन, मकान निर्माण, प्लॉट दिलवाना, लाडली योजना का लाभ दिलवाना, इंतकाल करवाना, पीपीपी की त्रुटियों को दुरुस्त करना, प्रॉपर्टी आईडी समेत अन्य समस्याएं अधिक रहीं।
डीसी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसलिए तत्परता से कार्रवाई करें। शिविर में कई लोगों ने मकान बनाने के लिए प्लॉट या फिर मकान निर्माण के लिए सहायता राशि दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
सिंघवाल गांव निवासी धूप सिंह ने अपने हिस्से की जमीन दिलवाने की मांग की। गांव झील निवासी रघुबीर ने डीसी को बताया कि उनके बेटे देवेंद्र ने अंतरजातीय विवाह किया है, लेकिन उसको सरकार से प्रदान की जाने वाली राशि नहीं मिली है। कृष्णा कॉलोनी निवासी सूरजमल ने जमीन के इंतकाल करवाने की मांग की। एकता नगर निवासी संदीप ने प्रॉपर्टी में उनका नाम ठीक करवाने की समस्या रखी। ्