फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   22 teams of electricity corporation raided, caught electricity theft at 95 places

बिजली निगम की 22 टीमों ने मारे छापे, 95 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी

Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
22 teams of electricity corporation raided, caught electricity theft at 95 places
जींद। सोमवार को चंडीगढ़ मुख्यालय से आई 22 टीमों ने बिजली चोरी को लेकर अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान जिले के 95 घरों व दुकानों में बिजली चोरी करते लोग पकड़े गए। निगम ने इन लोगों पर 32.19 लाख रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता श्यामवीर सैनी ने बताया कि बिजली निगम मुख्यालय से 22 टीम जिले में सोमवार र्को आइं। इन टीमों ने शहर में 443 स्थानों पर घरों व दुकानों में लगे बिजली मीटरों की जांच की। जांच के बाद 95 स्थान ऐसे मिले, जहां पर बिजली की चोरी की जा रही थी। इन दुकानों व मकान मालिकों पर टीमों ने 32.19 लाख रुपये का जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि जींद डिविजन में 10 टीमों ने 266 जगह पर मीटर जांचे, नरवाना में 7 टीमों ने 50 जगह मीटरों की जांच की। इसके अलावा सफीदों डिविजन में 5 टीमों ने 127 मीटरों की जांच की। जांच के बाद जींद डिविजन में सबसे ज्यादा बिजली चोर मिले। जींद डिविजन में 50 जगह पर बिजली चोरी मिलने पर बिजली चोरों पर 12 लाख 92 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed