फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला बार एसोसिएशन में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, वकील बोला जींद के विकास में हुई कंजूसी

जिला बार एसोसिएशन में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, वकील बोला जींद के विकास में हुई कंजूसी

Sat, 27 Apr 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, वकील बोला जींद के विकास में हुई कंजूसी
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को जींद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला बार एसोसिएशन में वकीलों से कहा कि वकील संकेत व संदेश देने में सक्षम होते हैं। इस दौरान वरिष्ठ वकील सत्यनारायण ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री काल में प्रदेश का विकास तो हुआ, लेकिन जींद के विकास के साथ कंजूसी की गई। इस पर हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कोई कंजूसी नहीं की, जींद के तीन-तीन प्रभावशाली विधायकों को मंत्री बनाया था। अगर कोई कमी रह गई है तो उसे अगली बार दूर कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के खजाने की कुंजी भी जींद के ही मंत्री के हाथ में दी थी। गौरतलब है कि उनकी सरकार में बीरेंद्र सिंह वित्तमंत्री थे। हुड्डा ने कहा कि जिस प्रकार 2004 में बदलाव हुआ था, इस बार भी हो रहा है। वे तब भी विधायक थे और रोहतक से सांसद बनकर चंडीगढ़ पहुंचे। इशारों ही इशारों में उन्होंने कहा कि इस बार भी वे सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएंगे और दिल्ली से चंडीगढ़ जाएंगे। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस भवन में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

संगठन नहीं होने से होगी मुश्किल
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने माना की पिछले लंबे समय से प्रदेश में संगठन सक्रिय नहीं है। न तो कहीं जिलाध्यक्ष हैं और न ही ब्लॉक स्तर पर संगठन है। इसके दिक्कत तो आएगी, लेकिन कार्यकर्ता इसकी कमी पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन

प्रदीप गिल ने थामा कांग्रेस का हाथ
वहीं जेजेपी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रहे प्रदीप गिल ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गिल को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed