फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सीएलजी ने सास व बहु के बीच के झगड़े को समझौते से सुलझाया

सीएलजी ने सास व बहु के बीच के झगड़े को समझौते से सुलझाया

Wed, 27 Mar 2019 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सीएलजी ने सास व बहु के बीच के झगड़े को समझौते से सुलझाया
सीएलजी ने सहमति से निपटाए पांच मामले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीएलजी (कम्यूनिटी एलायंस ग्रुप) ने बुधवार को पांच मामलों में समझौता करवाकर मामलों को हल करवाया। ज्यादातर मामले महिलाओं से जुटे रहे।
सीएलजी के चेयरमैन एके चावला ने बताया कि जींद निवासी कमलेश देवी ने अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दी थी। टीम ने सास और बहू को आमने-सामने बैठाकर उनमें समझौता करवाया। इसी प्रकार जींद निवासी राजपती ने गांव सेढ़ा माजरा निवासी संतोष के खिलाफ उसके प्लाट पर कब्जा करने की शिकायत की थी। बातचीत में सामने आया कि इनके बीच पैसे का लेनदेन है, इसलिए प्लाट पर कब्जे का मामला सामने आया। टीम ने दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवाकर मामले को निपटा दिया। गांव पिंडारा निवासी विनोद कुमार ने जींद निवासी एक महिला धनपति के खिलाफ घर में लकड़ी का काम करवा कर पैसे नहीं देने के आरोप लगाए थे। टीम ने महिला से पैसे दिलाकर मामले को निपटा दिया। बुधवार को सीएलजी की टीम ने इस प्रकार के पांच मामले निपटाए। सीएलजी द्वारा करवाए गए समझौते से दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर पीसी जैन, डीके भारद्वाज, बीएम पंवार, बसाऊ राम, मुकेश देवी, राजीव कुमार, बंटी गिल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed