{"_id":"5b37d0114f1c1b5d748b7b23","slug":"21530384401-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय पीजी कालेज में निर्धारित सीटों से तीन गुणा पहुंचे आवेदन वेरिफिकेशन करवाने पहुंचे सीटों से भी कम विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय पीजी कालेज में निर्धारित सीटों से तीन गुणा पहुंचे आवेदन वेरिफिकेशन करवाने पहुंचे सीटों से भी कम विद्यार्थी
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जीद। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में दाखिला अभियान का आज अंतिम चरण होगा। इन दोनों कालेजों में आवेदन करवाने के लिए निर्धारित सीटों से तीन गुना तक आवेदन आए। आवेदन कराने वाले विद्यार्थियों की 15 दिन तक भारी भीड़ लगी रही। जिसके बाद विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि इन दोनों कॉलेजों में दाखिला मिलना असंभव है। अब दस्तावेजों की जांच होने के बाद दोनों कालेजों में निर्धारित सीटों को पूरा करना भी कॉलेज प्रशासन को मुश्किल काम लग रहा है।
कालेज प्रशासन ने कम विद्यार्थियों के आने की शंका में सीटों के मुकाबले दो गुना तक प्रोविजनल लिस्ट लगाई थी। सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने वाले राजकीय पीजी कॉलेज में कुल 1370 सीटों पर 1313 आवेदनों की ही जांच हुई है। इसी तरह राजकीय महिला कालेज में 1000 सीटों पर 1135 विद्यार्थियों के आवेदन पहुंचे हैं। अब तक दोनों कालेजों में आवेदनों की जांच के कार्य को निपटाया गया था। राजकीय पीजी कालेज की प्राचार्य शीला दहिया ने कहा कि कालेज में एक जुलाई को दाखिला प्रकिया के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट लगनी है। कालेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच के कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। जिसके बाद एक जुलाई को आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज के नए सत्र में दाखिला दिया जाएगा।
राजकीय पीजी कॉलेज में जांचे गए दस्तावेज
विषय जांचे गए दस्तावेजों की संख्या निर्धारित सीटों की संख्या दाखिल फीस
बीए 498 500 4768
बीकॉम 278 280 3820
बीएससी नॉन मेडिकल 245 240 4768
बीएससी मेडिकल 245 120 4768
कंप्यूटर साइंस 40 60 4468
अंग्रेजी ऑनर्स 30 40 4792
ज्योग्रॉफी ऑनर्स 33 40 4792
बीसीए 28 60 7088
आज लगेगी अंतिम मेरिट लिस्ट
दाखिला लेने के इच्छुक सभी विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच का काम कालेज प्रशासन की तरफ से पूरा हो चुका है। एक जुलाई को दाखिला प्रकिया की लिस्ट पोर्टल पर मिलते ही कॉलेज नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय पीजी कालेज।