फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   31 मार्च के बाद दो हजार लोगों की कट जाएगी सम्मान भता पैंशन, खाता नहीं हो पाया आधार से लिंक

31 मार्च के बाद दो हजार लोगों की कट जाएगी सम्मान भता पैंशन, खाता नहीं हो पाया आधार से लिंक

Wed, 28 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
31 मार्च के बाद दो हजार लोगों की कट जाएगी सम्मान भता पैंशन, खाता नहीं हो पाया आधार से लिंक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जिले में विभिन्न प्रकार की सम्मान भत्ता पेंशन ले रहे लगभग दो हजार लोगों की पेंशन 31 मार्च के बाद कट जाएगी। इन लोगों का बैंक अकाउंट से खाता अभी तक लिंक नहीं हो पाया है। बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने के लिए 31 मार्च अंतिम तारीख है। पहले यह तारीख 31 दिसंबर थी, उस समय चार हजार लोगों ने अपना खाता आधार से लिंक नहीं करवाया था। बाद में विभाग ने इस तारीख को 31 मार्च तक बढ़ा दिया था।
जिले में एक लाख 60 हजार लोग जिला समाज कल्याण विभाग से विभिन्न प्रकार की पेंशन ले रह हैं। इनमें वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन धारक शामिल हैं। समाज कल्याण विभाग ने पिछले वर्ष अगस्त माह से प्रदेश के सभी पेंशन धारकों के खाते आधार कार्ड से लिंक करने का काम शुरू किया था। जींद जिले में 41540 ऐसे लोग मिले, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं मिले। समाज कल्याण विभाग द्वारा इन लोगों की पेंशन रोक ली गई। इसके बाद विभाग ने जिला स्तर पर पेंशन धारकों के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य शुरु किया। जिन-जिन लोगों के बैंक खाते अपलोड होते गए, उनको पेंशन मिलनी शुरू हो गई। इसकेे बावजूद भी पिछले वर्ष दिसंबर महीने में चार हजार से ज्यादा ऐसे पेंशन धारक बाकी रह गए थे, जिनके बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं हुए हैं। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन धारकों को अपना बैंक खाता आधार से लिंक करवाने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया, लेकिन इस तीन महीने के समय में भी समाज कल्याण विभाग में 4200 पेंशन धारकों में से 2000 ने अपने खाते को आधार से लिंक करवाने का काम किया। इसके बाद भी अब समाज कल्याण विभाग की सूची में 2000 ऐसे लोग बचे हैं। जिन्होंने अपने खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया।
विज्ञापन


सक्षम के माध्यम से जुटाए दस्तावेज
जिले में पिछले वर्ष 41 हजार से ज्यादा पेंशनार्थियों की पेंशन रुकने के कारण समाज कल्याण विभाग में पेंशन धारकों की भारी भीड़ रहने लगी थी। इन लोगों को जिला मुख्यालय पर आने में काफी दिक्कतें होती थी। इस दिक्कत से छुटकारा दिलवाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने गांव में सरपंचों तथा सक्षम युवाओं के माध्यम से एकत्रित करके इन पेंशन धारकों की पेंशन को जारी करने का काम किया था। इसके बावजूद भी जिन लोगों ने बैंक कापी और आधार कार्ड की कापी समाज कल्याण विभाग में जमा नहीं करवाई उनके लिए तहसील स्तर पर कैंप लगाए गए। जिसके बाद इन तीन महीनों में दो हजार पेंशन धारकों ने कैंप या फिर समाज कल्याण विभाग में सीधे आकर अपने यह दस्तावेज जमा करवाए हैं, उनकी पेंशन को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक जमा करवा सकते हैं दस्तावेज
जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी ने कहा कि जिले में लगभग 2000 ऐसे पेंशन धारक बचे हैं, जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधार के साथ लिंक नहीं करवाया। विभाग इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है कि किसी भी पात्र का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हुए बिना नहीं रहे। इसके लिए पेंशन धारक 31 मार्च तक समाज कल्याण विभाग में अपने दस्तावेज जमा करवा सकता है, ताकि पेंशन धारकों को किसी प्रकार की कोई परेशान नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed