{"_id":"5a565ec94f1c1b0b198b4617","slug":"21515609801-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर कृष्ण से पांच लाख व एक पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर कृष्ण से पांच लाख व एक पिस्टल बरामद
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्थानीय नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी चंद्रपाल की 26 दिसंबर को गोली मारकर हत्या व 22 लाख रुपये लूट के मामले में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर कृष्ण से पुलिस ने पांच लाख रुपये की राशि और एक पिस्टल बरामद किया है। इस मामले में अब तक 12 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
बताते चलें कि 26 दिसंबर को नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी चंद्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी व उससे 22 लाख रुपये भी लूट लिए थे। पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों शीतलपुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप, एक अन्य आरोपी मनजीत की असंध निवासी प्रेमिका पूजा, नरवाना रोड निवासी मुकेश, बिशनपुरा निवासी सुरेंद्र व ड्राइवर कृष्ण को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने कृष्ण से तीन दिन के रिमांड के दौरान पांच लाख रुपये व एक अवैध पिस्टल बरामद किया है। इससे पहले पांच लाख रुपये प्रदीप से व दो लाख रुपये पूजा से पुलिस बरामद कर चुकी है। इस मामले में एक आरोपी मनजीत अभी फरार है। अब तक पुलिस 12 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।