फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हरियाणा से बेहतर काम कर रही दिल्ली सरकार : बंसल

हरियाणा से बेहतर काम कर रही दिल्ली सरकार : बंसल

Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा से बेहतर काम कर रही दिल्ली सरकार : बंसल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। आम आदमी पार्टी के हलका लक्ष्मीनारायण बंसल ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। यदि मौका मिला तो हरियाणा में दिल्ली जैसी जन सुविधाएं देंगे। यह बात उन्होंने बदलो हरियाणा रथयात्रा के तीसरे दिन शहर के विभिन्न वार्डों में संबोधित करते हुए जनता के बीच कही। बंसल ने हरियाणा और दिल्ली की जनता को दी जा रही सुविधाओं का तुलनात्मक विशलेषण कर लोगों के बीच चर्चा की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में बुढ़ापा सहित अन्य पेंशन 1800 रुपये है, जबकि दिल्ली सरकार 2500 रुपये अदा कर रही है। सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में है, मगर हरियाणा सरकार ने यहां के लोगों की बिजली दरों के मामले में कमर तोड़ दी है। फसलों के नुकसान पर सबसे अधिक 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार तीन साल में 13 हजार युवाओं को ही नौकरी दे पाई, जबकि इससे अधिक को नौकरी से निकाल दिया। उनके पार्टी के सोनीपत लोस क्षेत्र संगठन प्रभारी अनिल तुषीर, जिला प्रधान राजकुमार पहल, जिला संगठन मंत्री कर्णसिंह, मीडिया प्रभारी हरीश मित्तल, रामनिवास गुप्ता, विजय सिंगला, राजकुमार सिंगला, पालेराम तुषामड़ा, जलपत राय बंसल, दिलावर सिंह, धर्मवीर चाबरी और सतबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed