{"_id":"5a41471d4f1c1b10788b4f17","slug":"21514227485-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपास के भाव में तेजी का दौर जारी, 5360 रुपये तक पहुंचे भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपास के भाव में तेजी का दौर जारी, 5360 रुपये तक पहुंचे भाव
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कपास के भाव में निरंतर तेजी का दौर रहने से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई देनी लगी है। कपास के भाव अब तेजी से बढ़ने लगे है। सोमवर को कपास सीजन के सबसे अधिक भाव तक बिकी। अब तक 5320 रुपये प्रति क्विंटल तक कपास का भाव बीते सप्ताह रहा था। सोमवार को कपास का भाव 5360 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। सीजन का सबसे अधिक भाव फसल का मिले। किसानों को आने वाले दिनों में भाव बढ़ने की उम्मीद है।
किसान बीरबल, जोगिंद्र, राजपाल, अमृत ने कहा कि दिसंबर माह में कपास के भाव में निरंतर तेजी आ रही है। किसानों को पांच हजार तक भाव पहुंचने की उम्मीद थी। कुछ दिनों से पांच हजार रुपये का भाव पार होने के साथ-साथ सीजन के सबसे अधिक भाव पर कपास के रेट पहुंच रहे है। कपास के भाव में तेजी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इस बार कपास के भाव के साथ-साथ उत्पादन भी बीते साल से अच्छा हुआ है। कुछ दिनों से भाव में तेजी होने से भाव छह हजार तक जाने की उम्मीद किसानों को होने लगी है। कॉटन एसोसिएशन प्रधान विनोद बंसल ने कहा कि इस बार कुछ राज्यों में कपास की फसल की उत्पादन कम है। रूई, बिनौले, खल के भाव में तेजी आने से कपास के भाव में कुछ दिनों से तेजी है। आने वाले दिनों में कपास के भाव बढ़ सकते है। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कपास सीजन के टॉप रेट पर पहुंची। उच्च क्वालिटी की कपास का भाव 5360 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।