फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इनेलो 25 फरवरी को दिल्ली में किसान रैली : परमेंद्र ढुल

इनेलो 25 फरवरी को दिल्ली में किसान रैली : परमेंद्र ढुल

Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
इनेलो 25 फरवरी को दिल्ली में किसान रैली :  परमेंद्र ढुल
इनेलो 25 फरवरी को दिल्ली में करेगी किसान रैली : परमेंद्र ढुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना के विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि एसवाईएल नहर के निर्माण व दादूपूर नलवी नहर सहित किसानों के अन्य मुद्दों को इनेलो 25 फरवरी को दिल्ली में किसान रैली आयोजित की जाएगी। शनिवार की विधायक परमेन्द्र सिंह ढुल पार्टी कार्यालय में हल्के के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधायक ने कहा कि एसवाईएल के लिए इनेलो ने चार चरणों में आंदोलन किया है, और आगे भी इनेलो दिल्ली के किसान सम्मेलन में रणनीति बनाकर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। दादूपुर नलवी नहर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस नहर को रद्द करके सरकार ने किसान विरोधी निर्णय लिया है। इनेलो की सरकार बनने पर दादूपुर नलवी नहर का निर्माण कराया जाएगा। परमेंद्र ढुल ने कहा कि भाजपा से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। जनता मौके की तलाश में है कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। ऐसे हालात प्रदेश की जनता इनेलो को विकल्प के रूप में देख रही है। इनेलो की सरकार बनने पर चौधरी देवीलाल की जयंती पर किए गए वायदे पूरे किए जाएंगे। इन वायदों को लेकर पूरे हल्के के प्रत्येक गांव में प्रचार सामग्री कार्यकर्ताओं द्वारा बनवाई जायेगी। विधायक ढुल ने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने पर वृद्धावस्था पेंशन 2500 रुपये की जाएगी किसानों छोटे व्यापारियों और मजदूरों का कर्ज माफ किया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली के आधे बिल माफ किए जाएंगे। हर बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा और जिसे रोजगार नहीं मिलेगा उसे 15 हजार रुपये बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा। गरीब कन्या की शादी में पांच लाख रुपये कन्यादान दिया जाएगा और कन्या के पैदा होने पर 51 हजार रुपये शगुन दिया जाएगा। इस मौके हल्का प्रधान प्रताप लाठर, महेंद्र सिंगला, प्रैस प्रवक्ता आनंद लाठर, युवा प्रधान कुलबीर मलिक, राजा नंबरदार, प्रशांत बराह, रामनिवास आर्य, जगदीप बुआना, धर्मेेंद्र सिंह मार, सुभाष राठी व मुकेश नैंन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed