{"_id":"593aecdc4f1c1bea778b45cf","slug":"21497033948-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार वोल्टेज बिजली की तार टूटकर तालाब में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार वोल्टेज बिजली की तार टूटकर तालाब में गिरी
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना (जींद)।
गांव हमीरगढ़ के तालाब में 11 हजार वोल्टेज बिजली की तार टूटकर गिर गई। इससे पानी में करंट दौड़ गया, जिससे छह पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। दो पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाले पशुओं में पांच दुधारू भैंस व एक कटड़ा है। हमीरगढ़ के ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलते ही गढ़ी थाना प्रभारी मनदीप सिंह, बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक पवन चहल ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे गांव के लोग अपने पशुओं को पानी पिलाने व नहलाने के लिए तालाब में लेकर गए थे। अचानक तालाब के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की बिजली की तारों में स्पार्किंग होकर आग लग गई। इससे बिजली की तार टूटकर तालाब में गिर कई और पानी में करंट आ गया। इससे आठ पशु करंट की चपेट में आ गए, जिनमें पांच दुधारू भैंस व एक कटड़े की जान चली गई। दो भैंसें खड़ी तक नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने बताया कि सात पशु अमित पुत्र रामकुमार के थे। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से बिजली की तारें हटवाने के लिए विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया। बिजली की लाइन लोन गांव के खेतों में जाती है, लेकिन तारें खेतों की बजाय गांव के तालाब के ऊपर से निकाली गईं। ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो एकड़ के एरिया में कोई खंभा नहीं है। इस कारण स्पार्किंग से तार टूट गई। ग्रामीणों ने मृत पशुओं के मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग की।
कुछ सेकेंड ने बचाई लड़के की जान
तार टूटने से कुछ सेकेंड पहले ही एक लड़का भैंसों को बाहर निकालने के लिए तालाब में जा रहा था। अचानक उसका ध्यान बिजली स्पार्किंग की ओर गया। उसके देखते-देखते बिजली की तार टूटकर तालाब में जा गिरी। इस कारण वह चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन
11 हजार वोल्टेज बिजली की तार टूटकर तालाब में गिरी
करंट से पांच दुधारू भैैंस और एक कटड़े की गई जान
हमीरगढ़ के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति जताई नाराजगी, मांगा मुआवजा
चंद मिनटों में लाखों का नुकसान, चंद सेकेंड ने बचाई लड़के की जान