फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public participation against drug abuse is essential, let's work together for a drug-free society: Amit Sihag

नशे के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी, नशामुक्त समाज के लिए मिलकर करें प्रयास : अमित सिहाग

Wed, 02 Sep 2026 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Public participation against drug abuse is essential, let's work together for a drug-free society: Amit Sihag
फोटो 01जेएनडी05-नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन व्यक्तियों से बातचीत करते सचिव अमित सिहाग। स्रो
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित सिहाग ने मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण सचिव ने केंद्र में उपचाराधीन व्यक्तियों को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने उपचाराधीन व्यक्तियों तथा केंद्र के स्टाफ से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सचिव अमित सिहाग ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए गंभीर अभिशाप है। नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से ही समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को मजबूती प्रदान की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत में वर्ष 1985 से नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) लागू है। इसके तहत मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों के लिए कठोर कानूनी प्रावधान किए गए हैं। कई अपराध संज्ञेय एवं गैर-जमानती हैं।

कानून का उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना ही नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या से सुरक्षित रखना भी है। निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र में 13 उपचाराधीन व्यक्ति उपस्थित पाए गए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed