फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिले के 33 स्कूलों का होगा जीर्णोधार, शिक्षा विभाग ने जारी किया बजट

जिले के 33 स्कूलों का होगा जीर्णोधार, शिक्षा विभाग ने जारी किया बजट

Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिले के 33 स्कूलों का होगा जीर्णोधार, शिक्षा विभाग ने जारी किया बजट
जिले के 33 स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार, शिक्षा विभाग ने जारी किया बजट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। 33 स्कूलों की पुरानी जर्जर बिल्डिंगों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग ने बजट जारी किया है। इस दौरान कई स्कूलों में शौचालय व हॉल भी बनवाए जाएंगे। नरवाना स्थित सरकारी स्कूल में कमरों की मरम्मत पर 19 लाख 18 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। वहीं जींद जंक्शन स्थित सरकारी स्कूल में दो लाख 65 हजार रुपये की लागत से तीन शौचालयों व छह लाख 24 हजार रुपये की राशि खर्च कर स्कूल में पगडंडी का निर्माण होगा। बड़ौदा व मोहनगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में नौ लाख 64 हजार रु पये और 15 लाख 89 हजार की राशि से गेट व दीवारों की मरम्मत का काम होगा। सुलेहड़ा में स्थित सरकारी स्कूल में 12 लाख 48 हजार रुपये की राशि से स्कूलों की दीवारों का निर्माण किया जाएगा। कालवां गांव में स्कूल पर नौ लाख 60 हजार रुपये की राशि खर्च कर दीवारों की मरम्मत व सफेफदी का काम किया जाएगा। इसके साथ ही कालवां गांव में 14 लाख 86 हजार रुपये की राशि से पगडंडी भी बनाई जाएगी। धनौदा में तीन लाख 21 हजार से स्कूल की दीवार बनाई जाएगी। बराह कलां स्थित स्कूल में एक लाख 53 हजार रुपये की लागत से दीवारों को ऊंचा उठाया जाएगा। दालमवाला स्थित स्कूल में चार लाख दस हजार रुपये की राशि से मरम्मत कार्य पुरा किया जाएगा। वहीं पेगां स्थित स्कूल में 18 लाख 50 हजार रुपये की लागत स्कूल में हॉल का निर्माण किया जाएगा। सिंगाना स्थित स्कल में 12 लाख 48 हजार रुपये की लागत से दीवार बनाई जाएंगी। नारायणगढ़ स्थित स्कूल में 14 लाख 70 हजार रुपये की राशि से टाइल बिछाई जाएंगी। बडौदा के स्कूल में 13 लाख 78 हजार रुपये की राशि से कमरों और बरामदा की मरम्मत की जाएगी। खटकड़ स्थित सरकारी स्कूल में दो लाख 14 हजार रुपये की राशि खर्च कर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। मांडी कलां स्कूल में 13 लाख 30 हजार रुपये की राशि खर्च कर दीवारों की मरम्मत की जाएगी। मोहनगढ़ स्थित स्कूल में 12 लाख 56 हजार रुपये की राशि खर्च पगडंडी बनाई जाएगी।
मंखड स्थित स्कूल में एक लाख 67 हजार राशि से मरम्मत कार्य किया जाएगा। लौधर स्थित सरकारी स्कूल में दो लाख 69 हजार से दीवारों का निर्माण होगा। ईक्कस के स्कूल में 75 हजार रुपये की राशि से मेन गेट का निर्माण किया जाएगा। खरक रामजी के सरकारी स्कूल में 14 लाख 79 हजार रुपये की राशि खर्च कर स्कूल की दीवारों का निर्माण होगा। नरवाना के सरकारी स्कूल में 12 लाख 18 हजार रुपये से पांच कमरों का निर्माण होगा। बराह कलां में 17 लाख 20 हजार रुपये की राशि खर्च कर शौचालय व टाइल बिछाई जाएंगी। पेगां में पगडंडी व खेल मैदान मरम्मत पर 13 लाख 63 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। निडाना के स्कूल में 19 लाख तीन हजार रुपये से स्कूल की दीवारों का निर्माण होगा। लाठर स्थित गांव में 19 लाख 59 हजार रुपये की राशि से हॉल का निर्माण किया जाएगा। हसनपुर, घसो व नारायणगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में सफेदी पर नौ लाख 66 हजार रुपये खर्च होगी। हाट स्थित गांव में तीन लाख 33 हजार की राशि खर्च दीवार बनाई जाएगी। पुलिया कलां स्थित सरकारी स्कूल में 15 लाख 65 हजार की राशि से शैैैैैैैैैैैैैैड का निर्माण होगा।
विज्ञापन

क्रं संख्या विद्यालय कार्य राशि खर्च
1. नरवाना कमरों और बरामदों की मरम्मत 1918000 रुपये
2. जींद शौचालयों का निर्माण 265000 रुपये
3. बडौदा दीवार और गेट की मरम्मत 964000 रुपये
4. मोहनगढ़ दीवार और गेट की मरम्मत 1589000 रुपये
5. सुलेहड़ा दीवारों का निर्माण 1248000 रुपये
6. कालवां कमरों की मरम्मत व सफेदी 960000 रुपये
7. दनौदा दीवारों का निर्माण 321000 रुपये
8. बराह कलां दीवारों को ऊंचा उठाना 153000 रुपये
9. दालमवाला मरम्मत कार्य 410000 रुपये
10. पेंगा हॉल का निर्माण 1850000 रुपये
11. जींद टाइल बिछोने का काम 624000 रुपये
12 सिंगाना दीवारों का निर्माण 1248000 रुपये
13 नारायणगढ़ टाइल बिछाने का काम 1470000 रुपये
14 बडौदा कमरों की मरम्मत 1378000 रुपये
15 खटकड़ कमरों की मरम्मत 109000 रुपये
16 खटकड़ शौचालय का निर्माण 105000 रुपये
17 मांडी कलां दीवारों की मरम्मत 1330000 रुपये
18 मोहनगढ़ पगडंडी का निर्माण 1256000 रुपये
19 कालवां दीवारों व टाइल बिछाने का काम 1486000 रुपये
20 मखंड मरम्मत कार्य 167000 रुपये
21 लौधर दीवार का निर्माण 269000 रुपये
22 ईक्कस मेन गेट का निर्माण 75000 रुपये
23 ईककस दीवार का काम 1479000 रुपये
24 नरवाना कमरों का निर्माण 1218000 रुपये
25 बराह कलां शौचालय का निर्माण 1720000 रुपये
26 पेगां पगडंडी निर्माण कार्य 1363000 रुपये
27 निडाना दीवारों का निर्माण 1903000 रुपये
28 लाठर हॉल का निर्माण 1959000 रुपये
29 हसनपुर सफेदी का काम 300000 रुपये
30 घसो सफेदी का काम 333000 रुपये
31 नारायणगढ़ सफेदी का काम 333000 रुपये
32 हाट दीवारों का निर्माण 333000 रुपये
33 पुलिया कलां शैड का निर्माण 1565000 रुपये
शिक्षा विभाग से 33 सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए मिला बजट
शिक्षा विभाग से 33 सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए बजट मिला है। इससे स्कूलों की जर्जर बिल्डिंगों का सुधार किया जाएगा। कई स्कूलों में शौचालय व हॉल का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed