फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मांगों को लेकर वन विभाग मजदूर यूनियन का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

मांगों को लेकर वन विभाग मजदूर यूनियन का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर वन विभाग मजदूर यूनियन का तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
मांगों को लेकर वन विभाग मजदूर यूनियन का तीसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वन विभाग मजदूर यूनियन हरियाणा ने मांगों को लेकर तीसरे दिन भी वन मंडल अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला उपप्रधान भीम सिंह ने की। धरने का संचालन जिला सचिव पवन ने किया। उपप्रधान भीम सिंह ने बताया कि वन विभाग में लगे मजदूरों को 2003 पॉलिसी के तहत अभी तक पक्का नहीं किया गया। कई बार वन मंडल अधिकारी से मांगों को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन वन मंडल अधिकारी मजदूरों को कोई भी रिकॉर्ड नहीं होनेे की बात कहकर मना कर देते हैं। जिससे वन विभाग मजदूर यूनियन में भारी रोष है। भीम सिंह ने कहा कि मजदूरों का तीन से छह माह का वेतन बकाया पड़ा है, अभी तक नहीं मिला और मजदूरों को बगैर बताए एक स्थान से दूसरे दूर स्थान पर बदली कर दी जाती है। इससे मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे उनका घर का खर्च भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में मजदूर अधिकारियों को से वेतन की बात करते है तो उनकी बदली दूर कर दी जाती है। इससे मजदूरों का शोषण हो रहा है और काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की 2003 पॉलिसी के तहत मजदूर पक्के होने की शर्त पूरी करते है, लेकिन वन मंडल अधिकारी कोई रिकॉर्ड नहीं होने की बात कहकर मना कर रहे है। वन मंडल अधिकारी से मांग है कि 2003 पॉलिसी के तहत मजदूरों का रिकॉर्ड विभाग को भेजा जाए और मजदूरों को बकाया वेतन तुरंत दिया जाए। इस मौके पर कैथल के जिला सचिव नरेश कुमार, दलबीर, पालाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed