{"_id":"5b44ff3a4f1c1ba1288b5b69","slug":"201531248442-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटों व पति की मौत के बाद अकेली महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बेटों व पति की मौत के बाद अकेली महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सिविल लाइन थाने के अंतर्गत आने वाली शिव कॉलोनी में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति व दो बेटों की मौत हो चुकी थी। इस कारण वह अकेली ही रहती थी। उसने सात पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें पूरा घटनाक्रम लिखा हुआ है। महिला ने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शिव कॉलोनी निवासी साभो देवी मकान में अकेली ही रहती थी। काफी समय पहले उसके एक बेटे की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले उसके बड़े बेटे की हुडा के जलघर में डूबने से मौत हुई थी। छोटे बेटे की मौत के बाद उसके पति नरसिंह की भी मौत हो गई। इसके बाद साभो देवी घर पर अकेली ही रहती थी। उसकी बेटी की शादी हो चुकी थी। इसके बाद साभो देवी परेशान रहती थी। इसी परेशानी के चलते उसने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के दमाद गांव कालवा निवासी संतराम के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी।