{"_id":"596a62bf4f1c1bdc168b49b1","slug":"201500144319-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद भी लोगों को नहीं मिला पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद भी लोगों को नहीं मिला पेयजल
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन बिछाने के चार साल बाद भी लोगों को नहीं मिला पानी
मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया बस्ती की लाइन को
पेयजल नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
गांव झील की वाल्मीकि बस्ती में लाइन बिछाने के बावजूद भी पेयजल नहीं मिल रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के लिए लाइन तो बिछा दी, लेकिन मेन लाइन से कनेक्शन करना ही भूल गई। चार साल बीत जाने के बावजूद भी विभाग इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। पानी न पहुंचने के बाद भी मोहल्ले के लोगों को विभाग द्वारा पानी के बिल भेजे गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने पानी न आने पर विभाग के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया गया। पानी की सप्लाई को लेकर जल्द मेन लाइन में कनेक्शन न जोड़े जाने पर विभाग के उचाना कार्यालय में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। चांदतारी, बिमला, राजो, महेशी, मंजीत, कुलदीप, ओमप्रकाश, रामनिवास ने कहा कि करीब चार साल पहले वाल्मीकि मोहल्ले में पीने के पानी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन बिछाने के बाद इसको मेन लाइन कनेक्शन से नहीं जोड़े जाने के कारण पाइपों में पानी नहीं आया है। कई बार इसको लेकर उचाना, नरवाना विभाग के कार्यालय में मिल चुके हैं, लेकिन आज भी यह समस्या पहले की तरह है। पानी नलों में आया नहीं है, लेकिन विभाग ने बिल घरों में पानी के भेज दिए गए है। बिना पानी के बिल विभाग ने भेजे है जो गलत है। पाइप लाइन को जल्द ही मेन लाइन से कनेक्शन नहीं किया गया तो उचाना कार्यालय में आकर मटका फोड़ प्रदर्शन करने के साथ-साथ कार्यालय का घेराव करेंगे।
समस्या का समाधान होगा
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई रामदीपक ने कहा कि अगर इस तरह की कोई समस्या है तो उसका जल्द समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मौके का जायजा लिया जाएगा।
फोटो कैप्शन
15जेएनडी 02: झील गांव में वाल्मीकि मोहल्ले में पीने के पानी न आने पर मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए महिलाएं