फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   200 passengers arrived at Khatu Shyam for darshan via a special train from Kurukshetra.

Jind News: कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन से 200 यात्री दर्शन को पहुंचे खाटूश्याम

Thu, 01 Jan 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
200 passengers arrived at Khatu Shyam for darshan via a special train from Kurukshetra.
31जेएनडी15-रेलवे जंक्शन पर खड़ी ट्रेन, जहां से खाटूश्याम के लिए 200 यात्रियों ने सफर किया। संवा
जींद। कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन का जिले के यात्रियों को फायदा मिल रहा है। पिछले तीन दिन में 200 से ज्यादा यात्रियों ने खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए सफर किया है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल 29 दिसंबर से एक जनवरी तक कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन का कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव किया गया है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, ट्रेन नंबर 0912 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 30 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक फुलेरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलकर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन एक बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह 06: 50 बजे रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटूश्याम के लिए बस या जींद में श्रद्धालु धाम पर जाते हैं। रींगस से चलकर ट्रेन रेनवाल के बाद सुबह 08:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा से सुबह 09: 50 बजे चलेगी, जो रेनवाल, रींगस सुबह 10: 50 बजे पहुंचेगी। रींगस से सुबह 10 : 55 बजे ट्रेन रवाना होगी, जो दोपहर बाद 04:28 बजे पर जींद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन शाम 05: 05 बजे नरवाना पहुंचेगी। नरवाना से कैथल होते हुए ट्रेन रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।


वर्जन
रेलवे ने खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह चार दिन चलेगी जिससे जींद और नरवाना के श्रद्धालुओं काे फायदा होगा। अब तक इस ट्रेन में जींद से 200 से ज्यादा यात्रियों ने खाटूश्याम के लिए सफर किया है। -धीरज बुटानी, अधीक्षक, व्यावसायिक ब्रांच जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article