{"_id":"65aab6078f0ccb5e43090cd8","slug":"20-thousand-rupees-and-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-jind-news-c-199-1-sroh1007-11932-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और जेवरात चोरी
Fri, 19 Jan 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी27: चोरी के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान।
जींद। तेलियान मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में तेलियान मोहल्ला निवासी ऋषि मेंहदीरत्ता ने बताया कि वह दो दिन से अपनी पत्नी और माता के साथ पंजाब में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने अपने जानकार को मकान पर भेजा तो वहां सामान गायब था। उन्होंने बताया कि उनके मकान से सोने की दो चैन चार तोले की, चांदी के सिक्के, चांदी की पॉजेब तथा 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शहर थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।